scriptचंद्रयान-2: इसरो चीफ ने भावुक होकर कहा- पूरी टीम को सलाम | Chandrayaan-2 ISRO Chief gets emotional at successfully launching | Patrika News

चंद्रयान-2: इसरो चीफ ने भावुक होकर कहा- पूरी टीम को सलाम

locationनई दिल्लीPublished: Jul 22, 2019 09:32:25 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

Chandrayaan-2 से भारत का अंतरिक्ष फतह
सफल प्रक्षेपण के बाद भावुक हुए ISRO Chief
बोले- घर-परिवार छोड़कर जुटी रही टीम

सूर्य के अन्दर होने वाली गतिविधियों का पता लगाएगा भारत का आदित्य-1

नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष में सबसे बड़ी उड़ान भर ली है। सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने चंद्रयान-2 का सफल प्रक्षेपण किया। इसके बाद इसरो चीफ के सिवान ने कहा कि chandrayaan-2 से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की भारत की ऐतिहासिक यात्रा की ये शुरुआत है।

‘निर्धारित कक्षा पहुंचा चंद्रयान-2’

मिशन कंट्रोल सेंटर से सिवान ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि जीएसएलवी-एमके3-एम1 ने चंद्रयान-2 को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है।

इसरो का मिशन चंद्रयान 2 लॉन्चः भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

’24 घंटे में दूर हुई गड़बड़ी’

वैज्ञानिकों से बात करते हुए इसरो चीफ भावुक भी हो गए। सिवन ने कहा कि पिछले दिनों खराबी का पता चलते ही इसरो की पूरी टीम एक्शन में आ गई थी। सबने मिलकर अगले 24 घंटों में गड़बड़ी के मूल कारणों का पता लगा लिया।
चंद्रयान-2 से पहले भी इसरो ने रचे हैं कई कीर्तिमान

‘किसी को नहीं थी घर की फिक्र’

टीम ने सब कुछ 24 घंटों के भीतर ही ठीक भी कर लिया। इस दौरान सातों दिन किसी को घर जाने की याद तक नहीं आई। यह प्रक्षेपण इसरो की मेहनती टीम के कारण संभव हो पाया है। मैं आपको दिल से सलाम करता हूं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो