scriptदिल्ली: मोतीनगर में पंखा फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत | Blast in fab factory in Moti Nagar workers dead updates | Patrika News

दिल्ली: मोतीनगर में पंखा फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 09:13:55 am

Submitted by:

Prashant Jha

अभी तक 8 लोगों को अंदर से निकाला गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

factory hadsa

दिल्ली: मोतीनगर में पंखा फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक फैक्ट्री में कंप्रेसर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना बड़ा था कि कंप्रेसर फटने से कमरे की छत फट गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पंखा बनाने की फैक्ट्री में कंप्रेसर फट गया। जिससे यह हादसा हो गया। फैक्ट्री में 15 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। अभी तक 8 लोगों को अंदर से निकाला गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1080875098553442305?ref_src=twsrc%5Etfw
 

फैक्ट्री में हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि 26 दिसबंर को राजधानी दिल्ली के उत्तर पश्चिम इलाके में स्थित स्वरूप नगर में हेलमेट बनाने की एक फैक्ट्री में आग लगने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान जीतेंद्र (34) के रूप में की गई है जो 20 फीसदी जला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो