scriptझारखंड विधानसभा चुनाव: BJP ने किया जीत का दावा, कहा- राजग का कोई मुकाबला नहीं | BJP said no contest of NDA in Jharkhand assembly election | Patrika News
विविध भारत

झारखंड विधानसभा चुनाव: BJP ने किया जीत का दावा, कहा- राजग का कोई मुकाबला नहीं

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजग ने किया दावा
इस चुनाव में राजग का कोई मुकाबला नहीं
अक्टूबर में होने है झारखंड विधानसभा चुनाव

नई दिल्लीOct 14, 2019 / 06:41 pm

Shivani Singh

bh.jpg

नई दिल्ली। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का दावा है कि पिछले पांच वर्षो में स्थिर सरकार देकर जनता ने देश और प्रदेश से राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण समाप्त किया, जिसके परिणामस्वरूप डबल इंजन की सरकार ने विकास की एक नई इबारत लिखी।

यह भी पढ़ें

भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी और उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो समेत तीन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को यहां प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने यहां के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर स्वावलंबी बनाया है। शाहदेव ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को 11 हजार रुपए से 31 हजार रुपए तक मानदेय दिया गया, वहीं दूसरी ओर झारखंड देश का इकलौता ऐसा राज्य बना, जो किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम भी खुद देता है।

उन्होंने बताया, ‘मुख्यमंत्री सुकन्या योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का ही असर है कि आज राज्य में लिंगानुपात में अप्रत्याशित वृद्घि हुई है। उन्होंने महिलाओं के आत्मस्वावलंबन की दिशा में उठाए गए सरकार के ऐतिहासिक कदम का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मात्र एक रुपए में 50 लाख रुपए तक की जमीन, मकान की रजिस्ट्री के कारण आज राज्य में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है। साथ ही झारखंड अकेला ऐसा राज्य बना, जहां 33 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हा के साथ दो रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है।’

यह भी पढ़ें

खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा, बालाकोट के JeM कैंप में 45-50 आतंकी ले रहे ट्रेनिंग

शाहदेव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिससे झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया, जिसका लाभ अभी तक तीन लाख झारखंडवासी ले चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने के मामले में रांची सदर अस्पताल का देश में दूसरा स्थान है।

Home / Miscellenous India / झारखंड विधानसभा चुनाव: BJP ने किया जीत का दावा, कहा- राजग का कोई मुकाबला नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो