scriptनीतीश कुमार से ज्यादा रईस हैं उनके मंत्री, बेटे निशांत ने भी दे दी पिता को मात | Bihar Government cabinet ministers declares assets becomes poorer this year | Patrika News

नीतीश कुमार से ज्यादा रईस हैं उनके मंत्री, बेटे निशांत ने भी दे दी पिता को मात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 01, 2019 05:30:59 pm

Submitted by:

Chandra Prakash

मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की थी, जहां हर साल के अंतिम दिन वह खुद और अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं।

nitish kumar sushil modi

सीएम नीतीश को संपत्ति के मामले में मंत्रियों ने दी मात, बेटा निशंता भी निकला कई गुना ज्यादा अमीर

नई दिल्ली। बिहार सरकार की नियमानुसार एकबार फिर कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर किया है। जिससे मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जहां उनका बेटा निशांत ज्यादा अमीर है, वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई मंत्री भी उनसे ज्यादा धनी हैं।

नीतीश से ज्यादा है मोदी के पास संपत्ति

बिहार सरकार की वेबसाइट पर मंत्रियों द्वारा दी गई संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं। नीतीश कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास नकद केवल 42,500 रुपए हैं जबकि उनके बैंकों में कुल जमा राशि 42 हजार हैं। पिछले वर्ष नीतीश कुमार के पास नकद 46,566 रुपए थे।

सीएम नीतीश के पास आठ गाय और छह बछड़े

सीएम नीतीश कुमार के पास 16 लाख की चल संपत्ति और 40 लाख रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें दिल्ली का एक फ्लैट भी शामिल है। नीतीश गो पालन भी करते हैं। इनके पास आठ गाय और छह बछड़े हैं। वैसे नीतीश से उनके पुत्र निशांत ज्यादा अमीर हैं। निशांत के पास 1.29 करोड रुपए की चल जबकि 1.48 करोड़ की अचल संपत्ति है। वैसे, नीतीश न केवल अपने पुत्र से बल्कि उपमुख्यमंत्री मोदी से भी संपत्ति के मामले में पिछड़े हुए हैं। नीतीश के पास जहां 56 लाख रुपए कीमत की चल-अचल संपत्ति है

मोदी पर 17 लाख रुपए कर्ज

वहीं उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के पास चल-अचल संपत्ति 1.40 करोड़ रुपए की है। मोदी की पत्नी जेसी जर्ज के पास 1.51 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। मोदी पर 17 लाख रुपए का कर्ज भी है। मोदी की पत्नी के पास 500 ग्राम सोना भी है।

कई मंत्रियों के पास हथियार

संपत्ति ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने के बाद इस बात का भी खुलासा हुआ है कि नीतीश मंत्रिमंडल में शमिल कई मंत्री हथियारों के भी शौकीन हैं। सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह के पास राईफल और पिस्तौल है तो मंत्री श्रवण कुमार भी एक राईफल और एक रिवॉल्वर के मालिक हैं। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह भी रिवाल्वर और राइफल के शौकीन हैं।

2005 से सभी मंत्री हर साल करते हैं संपत्ति का खुलासा

बता दें कि वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने एक नई परंपरा शुरू की थी, जहां हर साल के अंतिम दिन वह खुद और अपने मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के संपत्ति का ब्यौरा आम जनता के सामने पेश करते हैं। इसी परंपरा के मुताबिक 31 दिसंबर को नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो