scriptबिहार बाढ़: पूर्णिया में अब आंसुओं का छलक रहा सैलाब | Bihar flood: Purnia is now a spur of tears | Patrika News

बिहार बाढ़: पूर्णिया में अब आंसुओं का छलक रहा सैलाब

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2017 08:22:00 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

बिहार में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से अबतक 119 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही अब तक 15 जिलों की 98 लाख आबादी प्रभावित हुई है।

पूर्णिया: तीन दिन पहले पूर्णिया इलाके में आया सैलाब धीरे-धीरे तबाही का मंजर दिखाते हुए आगे निकल रहा है। एक सैलाब तो चला गया अब लाखों आंखों में आंसुओं का सैलाब छलक रहा है। आंखों के सामने घर, मवेशी सहित मेहनत
से खेतों में मजदूरी कर तैयार अनाज भी बह गया। बच गये तन पर गहने कपड़े कुछ खाली बर्तन। प्रमंडलीय मुख्यालय के डगरूआ प्रखंड की हजारों की आबादी पूर्णिया-सिलीगुड़ी एनएच 31 फोर लेन पर बस गयी है। सडक़ पर वाहनों के चलने की जगह अब बाढ़ से उजड़े परिवारों का डेरा जमा है। जानवर और आदमी के बीच दूरी मिट गयी है। एक ही खाट पर कहीं बकरी और बच्चे सोये मिले तो कहीं नंगी जमीन पर आदमी और मवेशी। बाढ़ की विनाशलीला को झेलने के बाद अब तीसरे दिन इनके सामने भोजन की विकट समस्या आ पड़ी है। यहां रह रहे बाढ़ पीडि़तों को प्लास्टिक भी नहीं मिली है।
किसानों का 22 अरब का नुकसान
पटना प्रकृति ने एक बार फिर किसानों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। राज्य में चार लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे की फसल पानी में डूबी हुई है। जल्द पानी निकल गया तो कुछ फसल बचाई जा सकती है, अन्यथा किसानों को 22 अरब
रूपए का चूना लग जाएगा।
मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

गौरतलब है कि बिहार में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से अबतक 119 लोगों की मौत हो जाने के साथ ही अब तक 15 जिलों की 98 लाख आबादी प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज, बगहा, बेतिया, रक्सौल तथा मोतिहारी का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बेतिया हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर पश्चिम चम्पारण जिले में आयी बाढ़ के उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति को भी देखा। उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण में फ्लैश फ्लड के चलते तबाही हुयी है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य तीव्र गति से चलाने एवं हर जरूरतमंद लोगों को त्वरित मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो