script

बिहार बाढ़ः बिगड़ते हालात पर पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार से बात, गिरिराज ने साधा निशाना

locationनई दिल्लीPublished: Oct 01, 2019 08:02:38 am

बिहार में बारिश और बाढ़ से हालात बदतर, तमाम इलाकों में फंसे लोग
पीएम मोदी, राहुल गांधी ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ
गिरिराज सिंह ने मौजूदा हालात का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ा

pm modi and bihar cm nitish kumar
नई दिल्ली। बिहार में भारी बारिश और बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। जबकि सीएम ने लोगों ने इस प्राकृतिक आपदा के दौरान साहस और संयम बनाए रखने की अपील की। इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की मदद का आह्वान किया तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
बिहार बाढ़ के बीच रेड गाउन वाली लड़की के वायरल फोटोशूट के पीछे की हकीकत

बिहार में आई भयानक त्रासदी को लेकर पीएम मोदी ने देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, “प्रदेश के कई हिस्सों में आई बाढ़ को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एजेंसियों स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर केंद्र हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।”
https://twitter.com/NitishKumar?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, सोमवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी पटना पहुंचे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पटना में गंगा का जल-स्तर कम करने के लिए फरक्का बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं। कोल इंडिया की ओर से बड़े पंप की व्यवस्था की जा रही है ताकि जल-जमाव प्रभावित इलाकों से पानी निकाला जा सके।
बिहार में आई बाढ़ के बीच लाल ड्रेस वाली लड़की का फोटोशूट हुआ वायरल

इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बिहार बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार बाढ़ से बेकाबू होते हालात चिंता का विषय हैं। इस प्राकृतिक आपदा में जिनकी मौत हो गई है, उनके साथ पूरी संवेदना है।
rahul_tweet.jpg
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को हवाई दौरा भी किया। सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और मुख्य सचिव दीपक कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने बाढ़ में फंसे लोगों के लिए भोजन के पैकेट भी गिराए। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पटना शहर में दो हजार भोजन पैकेज गिराने का लक्ष्य है।
देशभर में लागू होगा केवल एक हेल्पलाइन नंबर 112

इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार बाढ़ के लिए राज्य सरकार पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले में बिहार सरकार से चूक हुई है। पटना में कभी ऐसी स्थिति नहीं आई थी।
https://twitter.com/rsprasad?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो