script

बिहार: राजधानी पटना के घर में लगी आग, दंपति की झुलसकर मौत

Published: Jan 25, 2019 01:05:53 pm

Submitted by:

Mohit sharma

बिहार के पटना जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग जाने से सो रहे दंपति की झुलसकर मौत हो गई।

news

बिहार: राजधानी पटना के घर में लगी आग, दंपति की झुलसकर मौत

नई दिल्ली। बिहार के पटना जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां चौक थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक घर में आग लग जाने से सो रहे दंपति की झुलसकर मौत हो गई। घर में लगी आग को देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। तभी घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर बामुश्किल काबू पाया। लेकिन तब तक पति-पत्नी की आग में झुलसकर मौत हो चुकी थी।

यह खबर भी पढ़ें— मॉडल के संबंध बनाने से इनकार पर गला दबाकर हत्या, बेहोश होने पर किया दुष्कर्म का प्रयास

पति-पत्नी की आग में झुलसकर मौत

जानकारी के अनुसार पटना चौक थाना के प्रभारी मितेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कचौड़ी गली मुहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह (60) और लालती देवी (55) गुरुवार की देर रात अपने घर में सोए हुए थे, तभी घर में आग लग गई। सुबह चार बजे के करीब एक व्यक्ति घर के समीप से गुजर रहा था, तभी उसने घर में आग लगी देखी। मुहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन दस्ते ने तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक पति-पत्नी की आग में झुलसकर मौत हो चुकी थी।

यह खबर भी पढ़ें— प्रियंका की राजनीति में एंट्री से सियासी घमासान, जानें क्या हैं कांग्रेस का चुनावी दांव?

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो