प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल ( Anandiben Patel appointed as UP Governor ) नियुक्त किया गया है।
वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। टंडन इससे पहले बिहार के गवर्नर थे।
कलराज मिश्र को हिमाचल और आचार्य देवव्रत को बनाया गया गुजरात का राज्यपाल
नए राज्यपालों की लिस्ट
क्रम संख्या | राज्यपाल | राज्य |
1. | लालजी टंडन | मध्यप्रदेश |
2. | आनंदीबेन पटेल | उत्तर प्रदेश |
3. | जगदीप धनखड़ | पश्चिम बंगाल |
4. | रमेश बैस | त्रिपुरा |
5. | आर.एन. रवि | नागालैंड |
6. | फागु चौहान | बिहार |
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़, हिमाचल और गुजरात के नए राज्यपालों के नामों पर मंजूदी दी थी।
विश्व भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं, अनुसुइया उइके को छ्त्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विश्व भूषण हरिचंदन बनाए गए आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी
इसके अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ( Kalraj Mishra ) को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल आचार्य देवव्रत ( Acharya DevVrat ) को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है।
कौन हैं आनंदीबेन पटेल
आनंदीबेन पटेल का जन्म 21 नवंबर 1941 में गुजरात के मेहसाणा जिले के विजापुर में हुआ था।