script

शहीदों के परिवारों के बाद अब 850 किसानों की मदद करेंगे अमिताभ, देंगे 5.5 करोड़ रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2018 05:37:22 pm

850 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके 5.5 करोड़ रुपए के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने घोषणा की है कि वह 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपए खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है। 76 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है और उनके 5.5 करोड़ रुपए के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।’
हाल ही में महाराष्ट्र में की थी मदद

अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दी थी। अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था। इसके अलावा महाराष्ट्र के 360 किसानों की मदद के लिए 2.03 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
नाना और रहाणे भी कर चुके हैं मदद

गौरतलब है कि अमिताभ के अलावा भी कई हस्तियां समय-समय पर किसानों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। इनसे पहले बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भी किसानों की मदद कर चुके हैं। देश में आर्थिक तंगी के चलते किसानों की खुदकुशी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में यह राहत बेहद मददगार साबित होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो