scriptएयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बैंकॉक से दिल्ली आ रहा था विमान | Air India Flight Emergency Landing at Kolkata Airport After Fuel Leaked | Patrika News

एयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बैंकॉक से दिल्ली आ रहा था विमान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2019 02:19:04 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-335 बैंकॉक से दिल्ली आ रही थी।

Air India

Air India

कोलकाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीती रात एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि विमान में तेल लीक होने की खबर के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे।

बैंकॉक से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-335 बैंकॉक से दिल्ली आ रही थी। बैंकॉक से विमान ने अपने तय समयानुसार (रात 9:30 बजे) उड़ान भरी थी, लेकिन भारतीय वायुसीमा में दाखिल होते ही विमान में टेक्निकल इश्यू आ गया, जब जांच की गई तो पता चला कि विमान में से तेल लीक हो रहा है।

पायलट की सूझबूझ से बची 150 यात्रियों की जान

इसके बाद पायलट ने तय किया कि विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर ही आपात लैंडिंग कराई जाए और रात 10:30 बजे के करीब विमान को लैंड कराया गया। लैंडिंग के दौरान ही विमान रनवे पर रूक गया। पायलट के द्वारा समय पर उठाए गए सही कदम की वजह से 150 यात्रियों की जान बच गई।

https://twitter.com/ANI/status/1081793393343250432?ref_src=twsrc%5Etfw
3 जनवरी को भी इंडिगो की फ्लाइट को हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

आपको बता दें कि बीते 3 जनवरी को भी चेन्नई से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया था। दरअसल, उड़ान के दौरान विमान में यात्रियों को जोर से आवाज सुनाई दी। विमान में स्पार्क देखा गया और धुआं फैलने लगा। इसके बाद प्लेन की दोबारा चेन्नई में लैंडिंग कराई गई थी। विमान में 136 यात्री सवार थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो