scriptकर्नाटक: जहरीला प्रसाद खाने से 7 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर | 7 people dead and 72 hospitalised after consuming prasad in Karnataka | Patrika News
विविध भारत

कर्नाटक: जहरीला प्रसाद खाने से 7 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर

हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि प्रसाद जहरीला कैसे हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

नई दिल्लीDec 14, 2018 / 09:10 pm

Prashant Jha

karnatak jahrila prasad

कर्नाटक: जहरीला प्रसाद खाने से 7 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर

बेंगलुरू: कर्नाटक के चमराजागंज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भगवान का प्रसाद खाने से सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक है। गंभीर हालत में सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चमराजागंज में एक धार्मिक कार्यक्रम हुआ था। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद खाते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन- फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही देखते सात लोगों ने दम तोड़ दिया। 72 लोगों का इलाज जारी है। इसमें 12 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। इन्हें आईसीयू में रखा गया है। हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि प्रसाद में क्या गड़बड़ी हुई है। प्रशासन ने इस मामले को जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है। लोग काफी डरे हुए हैं।

एसपी ने दी जानकारी

चमराजागंज के एसपी धर्मेंद्र कुमार मीणा ने मीडिया को जानकारी दी कि यहां प्रसाद खाने से बीमार हुए 72 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई । वहीं 12 लोगों की हालत गंभीर है।

https://twitter.com/hashtag/Visuals?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Miscellenous India / कर्नाटक: जहरीला प्रसाद खाने से 7 लोगों की मौत, 12 लोगों की हालत बेहद गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो