scriptडॉ. विजय लक्ष्मी का टिकट कटा, अब आशीष कुमार त्रिपाठी से होगा अनुप्रिया पटेल का मुकाबला | Shivpal Singh Yadav Party News Candidate against Anupriya Patel | Patrika News

डॉ. विजय लक्ष्मी का टिकट कटा, अब आशीष कुमार त्रिपाठी से होगा अनुप्रिया पटेल का मुकाबला

locationमिर्जापुरPublished: Apr 27, 2019 07:40:27 pm

बलिया से धन्जी राज यादव और चंदौली से सुभाष चन्द्र अग्रवाल को मिला टिकट।
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी ने जारी की नई कैंडिडेट लिस्ट।

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर. 2019 के लोकसभा चुनाव में दिन पर दिन बदलते सियासी समीकरण के चलते पार्टियां भी कई जगह अपने कमजोर पड़ रहे उम्मीदारों को बदल रही हैं। तीन चरण चुनाव बीत जाने के बाद भी अभी प्रत्याशियों की घोषणा और कैंडिडेट बदलने का क्रम जारी है। इस क्रम में यूपी में शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रत्याशी बदल दिया है। इके अलावा उनेंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के खिलाफ चंदौली से और संसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के खिलाफ बलिया से प्रत्याशी की घोषणा भी कर दी है।
Anupriya patel
 

शिवपाल ने अनुप्रिया पटेल के खिलाफ जिस डॉ. विजय लक्ष्मी मालवीय को मैदान में उतारा था अब उनका टिकट काट दिया है। उनकी जगह पर शिवपाल यादव ने अब आशीष कुमार त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह चंदौली लोकसभा सीट पर सुभाष चन्द्र अग्रवाल को टिकट दिया है। यहां महेन्द्र नाथ पाण्डेय के खिलाफ गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ. सजय चौहान, कांग्रेस गठबंधन के जअपा से शिवकन्या कुशवाहा मैदान में हैं। शिवपाल की पार्टी ने बलिया से धन्जी राज यादव को टिकट दिया है। यहां उन्हें बीजेपी के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त से मुकाबला करना होगा। अभी यहां गठबंधन ने प्रत्याशी नहीं घोषित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो