script

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से की फोन पर बात, पूछा- गठबंधन पर क्या है आपकी राय, मिला यह जवाब

locationमिर्जापुरPublished: Oct 11, 2018 10:07:10 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर- शोर से जुटने का निर्देश दिया

Rahul gandhi communicate with workers

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से की फोन पर बात

मिर्जापुर. यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन बनाने की कवायद के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को अचानक कार्यकर्ताओं को फोन कर उनसे राय मांगी। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी के गठबंधन कर चुनाव लड़ने के बारे में उनकी राय जानी। साथ ही साथ राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर- शोर से जुटने का निर्देश दिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर जुट गए है। वह यूपी में अब कार्यकर्ताओं से सीधे बात कर उनसे जमीनी हकीकत जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरूवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल हामिद के पास आया। लगभग दस मिनट की बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उनसे पार्टी को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या के बारे में जानकारी हासिल किया।
पार्टी अध्यक्ष से फोन पर बात करने के बाद अब्दुल हामिद ने बताया कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीधे जिले के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे हैं। राहुल गांधी ने उनसे जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और बूथ लेबल पर लोगों को जोड़ने को कहा। अब्दुल हामिद ने बताया कि राहुल गांधी ने निर्देश दिया है कि कोई भी बूथ न छूटे हर बूथ पर कार्यकर्ताओ को जोड़ा जाय। उन्होंने जब पार्टी के गठबंधन में शामिल होने या न होने पर राय पूछा तो अब्दुल हमीद ने पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दिया।
अब्दुल हमीद ने कहा कि गठबंधन से लड़ने पर पार्टी कमजोर होती है और प्रदेश के चिन्हित लोकसभा सीट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की जा सकती है। वहीं जब राहुल गांधी से पार्टी के बैठक में नहीं शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को लेकर शिकायत की गयी तो उन्होंने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाकर प्रदेश अध्यक्ष को देने की बात कही।
BY- SURESH SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो