script

मिर्जापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलीं प्रियंका गांधी, उभ्भा गांव पहुंचने से पहले किया यह ट्वीट

locationमिर्जापुरPublished: Aug 13, 2019 12:45:39 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

प्रियंका गांधी के काफिले को देख नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओ से प्रियंका गांधी ने गाड़ी रुकवा कर हाथ मिलाया

Priyanka gandhi in mirzapur

मिर्जापुर में प्रियंका गांधी

मिर्जापुर. वाराणसी से सोनभद्र जाते समय नारायनपुर के पास कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। नारायनपुर के छोटा मिर्ज़ापुर के पास सड़क के किनारे खड़े काग्रेसी कार्यकर्ताओ से प्रियंका गांधी मिलीं, इस दौरान काग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला अहरौरा के महुली चौराहे पर पहुंचा, जहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। उभ्भा गांव पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट भी किया।
यह भी पढ़ें

प्रियंका गांधी सोनभद्र के उभ्भा गांव में आज पीड़ितों से करेंगी मुलाकात, प्रशासन अलर्ट

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%AD%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
 

प्रियंका गांधी के काफिले को देख नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी ने गाड़ी रुकवा कर हाथ मिलाया, फिर वह सोनभद्र के लिए रवाना हो गयी। बता दें कि प्रियंका गांधी को 19 जुलाई को उम्भा सोनभद्र जाते समय नारायनपुर में रोका गया था, जिस पर वह धरने पर बैठ गयी थी, उन्हें चुनार गेस्ट हाउस लाया गया था। जहां भारी हंगामे और विवाद के बाद गेस्ट हाउस में पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद वह वापस गयी थी।
BY- SURESH SINGH

ट्रेंडिंग वीडियो