scriptअखिलेश यादव का बड़ा दांव, फूलन देवी के बाद इस दस्यु सुंदरी को लड़ाएंगे चुनाव!, BJP में मची हड़कम्प | Former Dacoit Seema Yadav May Fight Lok Sabha Election from Samajwadi | Patrika News
मिर्जापुर

अखिलेश यादव का बड़ा दांव, फूलन देवी के बाद इस दस्यु सुंदरी को लड़ाएंगे चुनाव!, BJP में मची हड़कम्प

मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को लड़ाया था सांसदी का चुनाव, जीतकर पहुंची थीं लोकसभा।

मिर्जापुरNov 11, 2018 / 10:29 am

रफतउद्दीन फरीद

Narendra Modi and Akhilesh yadav

नरेन्द्र मोदी और खिलेश यादव

मिर्जापुर. आगामी 2019 लोकसभा का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। जिस तरह से राजनीतिक समीकरण पल-पल बदलते जा रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 से भी ज्यादा चर्चित होने वाला है। यूपी में यह कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि यहां विपक्षी सपा और बसपा के एक साथ आने की संभावना है, जिससे बीजेपी भी चिंतित बतायी जाती है। इस बार विपक्ष ऐसे प्रत्याशी उतारने की कवायद कर रहा है जो चर्चित हों। इस क्रम में समाजवादी पार्टी फूलन देवी के बाद एक बार फिर कभी चम्बल की डकैत रही एक और दस्यू सुंदरी को टिकट दे सकती है। सपा की ओर से तो अभी इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है पर दस्यु सुंदरी ने इसके संकेत दे दिये हैं।
हम बात कर रहे हैं चम्बल की डकैत रहीं पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव ने दावा किया है कि अखिलेश यादव से उनकी चुनाव लड़ने का लेकर बात हो चुकी है। अखिलेश ने उन्हें तैयारी करने के लिये भी कह दिया है। सीमा यादव ने बताया है कि वह अखिलेश यादव से गोवर्धन पूजनोत्सव के दौरान बनारस में मिली थीं।
Phoolan Devi Seema Yadav
 

सीमा ने कहा है कि वह पूर्व सांसद फूलन देवी के सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश रखती हैं। मिर्जापुर पहुंची सीमा यादव ने कहा कि यहां का विकास नहीं हुआ। उन्होंने महिलाओं, गरीबों और किसानों की हालत पर भी चिंता जतायी है। बीजेपी सरकार पर भी विकास के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है।
पति ने डाकुओं के हाथों बेच दिया था

सीमा यादव की भी अपनी एक कहानी है। उसे भी चम्बल की खूंखार दुनिया में धकेल दिया गया था। कम उम्र में पिता ने सीमा की शादी कर दी। पति उसे खूब मारता-पीटता था, जब तक भाई था तब तक तो सीमा की परेशानी कुछ कम थी, भाई की मौत के बाद पति ने उसे चंदन यादव नाम के डकैत के हाथों 60 हजार रुपये में बेच दिया, जिसके बाद सीमा ने बंदूक उठा ली।

Home / Mirzapur / अखिलेश यादव का बड़ा दांव, फूलन देवी के बाद इस दस्यु सुंदरी को लड़ाएंगे चुनाव!, BJP में मची हड़कम्प

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो