script

BJP युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का साथियों संग मिलकर मारपीट करने का वीडियो वायरल

locationमिर्जापुरPublished: Feb 09, 2019 08:04:52 pm

प्रॉपर्टी विवाद में हुई मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना।

BJP Leader Marpeet Video

भाजपा नेता का मारपीट वीडियो

मिर्ज़ापुर. बीजेपी युवा मोर्चा मिर्जापुर जिलाध्यक्ष पर साथियों के साथ व्यापारी संग विवाद और मारपीट करने का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि यह मारपीट प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुई। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करायी जा रही है। जबकि दूसरा पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा हे कि मारपीट की यह घटना शुक्रवार सुबह की। जानकारी के मुताबिक शहर के किशुन प्रसद की गली में मिर्जापुर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमर गौरव का विवाद पड़ोस के कम्प्यूटर संस्थान चलाने वाले अमित अग्रवाल से चल रहा है।
अमित का आरोप हे कि वह शुक्रवार की सुबह अपने हिस्से में निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान अचानक गौरव उमर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट भी की। कहा जा रहा है कि इसी घटना का वीडियो वायरल हुआ।
मारपीट की घटना छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसमें गोरव उमर अपने साथियों के साथ छत पर पत्थर उठाकररखते दिखाई पड़ रहे हैं। वह सारे दरवाजे भी बंद करने का प्रयास करते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो जाती है। दोनों पक्ष एक दूसरे को धक्का देते हुए दिखाई पड़ते हैं।
अमित का आरोप है कि गौरव सत्ता के बल पर प्रॉपर्टी कब्जा करना चाहते हैं। इसी के चलते पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही, जबकि जमीन पर कोर्ट से भी निर्णय उनके पक्ष में हुआ है। अभी भी इस मामले में मुकदमा चल रहा है। इस मामले में गौरव उमर का कहना है कि कोर्ट का किसी की ओर से किसी भी निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश होने के बावजूद निर्माण कराया जा रहा था। प्रापर्टी पर अपना हक भी जताया। इस प्रकरण पर सीओ सिटी सुधीर कुमार का कहना है कि विवाद पांच साल पुराना है और प्रकरण केार्ट में भी चल रहा है। दोनों ओर से आई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, जांच करायी जा रही है।
By Suresh Singh

ट्रेंडिंग वीडियो