scriptसड़क पर बेहोश मिली महिला बनी पहेली, अस्पताल से 3 बार भागने की कर चुकी कोशिश | Lady found unconscious on road | Patrika News

सड़क पर बेहोश मिली महिला बनी पहेली, अस्पताल से 3 बार भागने की कर चुकी कोशिश

locationमेरठPublished: Oct 07, 2020 02:33:43 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

 
Highlights
-तीन बार फरार होने की कोशिश कर चुकी महिला
-मेडिकल में भर्ती कराकर पुलिस ने झाड लिया अपना पल्ला

woman.jpg

woman

मेरठ। सड़क पर बेहोशी की हालत में मिली महिला पुलिस और मेडिकल के चिकित्सकों के लिए पहेली बनी हुई है। महिला बेहोशी की हालत में भी अस्पताल से तीन बार भागने की कोशिश कर चुकी है। महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उससे जो भी पूछा जा रहा है उसका वह ठीक तरह से जवाब नहीं दे पा रही है।
बता दें कि गत रविवार की आधी रात को मोदीनगर में सड़क पर बेहोश मिली थी। यह महिला अब जहा पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार गत रविवार की रात गाजियाबाद जिले की मोदीनगर पुलिस को एक महिला सड़क पर अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे पुलिस द्वारा क्षेत्रीय सीएचसी ले जाया गया। जहां से महिला को मेरठ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। मोदीनगर की पुलिस तो महिला को मेडिकल में भर्ती कराने के बाद अपना पल्ला झाड़ कर चली गई। मगर इसके बाद से मेडिकल के डॉक्टरों और जिले की पुलिस की जान सांसत में आ गई है।
दरअसल, रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक महिला तीन बार मेडिकल से फरार हुई। हर बार दौड़ भाग करके महिला पुलिस ने महिला को पकड़ कर दोबारा से मेडिकल में भर्ती किया। सोमवार की अलसुबह मेडिकल से फरार हुई महिला दोपहर को गढ़ रोड स्थित एक होटल के बाहर बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी मिली। जिसके बाद उसे पुलिस द्वारा एक बार फिर से मेडिकल में भर्ती कराया गया।
मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ हर्षवर्धन के मुताबिक महिला खुद को मेरठ की बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी की निवासी बता रही है। मगर फिलहाल उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो