scriptMeerut Weather update: आज गोवर्धन पर्व पर कहां निकलेगी धूप और चलेंगी ठंडी तेज हवाएं, जानिए आईएमडी अपडेट | IMD weather update on Govardhan festival, second day of Diwali, Meerut mausam haal | Patrika News
मेरठ

Meerut Weather update: आज गोवर्धन पर्व पर कहां निकलेगी धूप और चलेंगी ठंडी तेज हवाएं, जानिए आईएमडी अपडेट

Weather Update: IMD Weather Update: आज गोवर्धन पर्व मनाया जा रहा है। गोवर्धन पर्व पर आज सुबह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। आज मेरठ का एक्यूआई 180 है। जो कि खतरनाक स्थिति से थोड़ा ठीक है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है।

मेरठNov 13, 2023 / 09:01 am

Kamta Tripathi

Meerut News, meerut weather update

आज दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पर मौसम का हाल।

IMD Weather Report, Today weather update: मेरठ का मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश होने के बाद से मौसम में सर्दी महूसस की जा रही है। आज गोवर्धन पर्व के दिन मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों की अपेक्षा मौसम में आज सर्दी कुछ ज्यादा है। मौसम परिवर्तन होने के कारण दिवाली के दूसरे दिन से ही ठंड की एंट्री के साथ अब स्वेटर और जैकेट निकालना शुरू हो गए हैं।

न्यूनतम तापमान नीचे गिर गया
मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान नीचे गिर गया है। मेरठ और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बता दें तीन दिन पहले यानी शुक्रवार को मेरठ सहित यूपी के अधिकांश जिलों में हल्की सी मध्यम भारी बारिश दर्ज की गई थी। जिसके बाद से मौसम में परिवर्तन हुआ है।
मौसम में होगा और बदलाव
आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने लोगों को सर्द कपड़े पहनने का राय दी है। दिल्ली—एनसीआर के कई हिस्सों में सर्दी के साथ कोहरे का असर दिखाई दे रहा है।
AQI में आया बदलाव
दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद AQI में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हालांकि इस बार दिवाली पर पटाखों पर प्रतिबंध लगा हुआ था। लेकिन इसके बाद भी पटाखे जलाए गए। इससे मेरठ और दिल्ली एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक कुछ बढ़ा है। आज मेरठ का एक्यूआई 180 है। जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 195 और नोएडा का एक्यूआई 200 तक पहुंचा है।


यह भी पढ़ें

यूपी के इस शहर में धनिया, नमक और झाडू की बिक्री ने तोड़ा रिकार्ड; एक दिन में बिका 800 कुंतल साबुत धनिया

वायु प्रदूषण से हालात काफी खराब
बता दें गत दिनों हुई बारिश से एक्यूआई काफी नीचे आ गया था। वायु प्रदूषण से हालात काफी खराब थे। दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया था। जो कि अति घातक था। लेकिन जब बारिश हुई तो वायु गुणवत्ता कुछ सुधरी। आज हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
https://youtu.be/e53oUpdctto

Hindi News/ Meerut / Meerut Weather update: आज गोवर्धन पर्व पर कहां निकलेगी धूप और चलेंगी ठंडी तेज हवाएं, जानिए आईएमडी अपडेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो