scriptIMD Alert: यूपी में मौसम बदला, 4 जिलों में आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग की चेतावनी | IMD Alert Heavy rain begins hailstorm along with storm water falls in 4 districts of UP | Patrika News
मेरठ

IMD Alert: यूपी में मौसम बदला, 4 जिलों में आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग की चेतावनी

IMD Alert: उत्तर भारत में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-झक्कड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी पड़े। बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मेरठApr 23, 2024 / 09:37 pm

Aman Pandey

IMD Alert: उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदल गया। प्रयागराज के यमुनापार के लालापुर इलाके में झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े। साथ ही धूल भरी आंधी भी चली।

वहीं, बरेली, गजियाबाद और नोएडा में भी काले बादल छा गए। धूल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इससे इन शहरों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा

दूसरी ओर, यूपी के 27 जिलों में हीटवेव (लू) चलने लगी है। मंगलवार सुबह 7 बजे ज्यादातर जिलों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। 41.2 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।इसी के साथ कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल के बाद दिन का पारा 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है।

पश्चिमी शुष्क हवाओं की वजह से बदला मौसम

मौसम ‌विभाग के मुताबिक, मौसम में हुआ अचानक बदलाव अरब सागर से उठने वाली पश्चिमी शुष्क हवाओं की वजह से हुआ है। शुष्क हवाएं चलने से सुबह से ही तेज गर्मी और धूप महसूस होने लगी है। यह स्थिति आगे और बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।

इन जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना

मेरठ गाजियाबाद , हापुड़ , बागपत , मुजफ्फरनगर , शामली , , बुलन्दशहर , गौतमबुद्धनगर, बिजनोर , रामपुर , अमरोहा , संभल , बदायूँ , पीलीभीत , शाहजहाँपुर , आगरा , फिरोजाबाद , मैनपुरी, इटावा,, मथुरा , अलीगढ , एटा , हाथरस और कासगंज में बारिश की संभावना है।

Home / Meerut / IMD Alert: यूपी में मौसम बदला, 4 जिलों में आंधी-पानी के साथ गिरे ओले, मौसम विभाग की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो