scriptMeerut: महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, जंगल में ले जाकर भी किया रेप | Gangrape with a lady in moving car | Patrika News
मेरठ

Meerut: महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, जंगल में ले जाकर भी किया रेप

Highlights
-तीन दोस्तों ने दिया घटना को अंजाम
-महिला को गंभीर हालत में कराया मेडिकल में भर्ती
-पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मेरठSep 16, 2020 / 10:46 am

Rahul Chauhan

gangrape.jpg

rape

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में देर रात तीन युवकों ने ड्यूटी से लौट रही महिला कंपाउंडर को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में महिला के साथ गैंग रेप किया। देर रात आरोपी महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुताबिक भावनपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करती है। महिला के मुताबिक रात लगभग आठ बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह सवारी के इंतजार में गढ़ रोड पर खड़ी थी। आरोप कि इसी दौरान उसके एक परिचित युवक ने उसे फोन किया। कुछ देर बाद कार सवार युवक उसके पास पहुंचा और कार में सवार युवक और उसके दो अन्य साथियों ने महिला को जबरन कार में खींच लिया।
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। वह चींखती रही और चिल्लाती रही लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। कार सड़क पर दौड़ती रही और महिला की आबरू से दरिंदे खेलते रहे।
इसके बाद उसे काजीपुर के जंगल में ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म करते हुए किसी के सामने मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात लगभग दो बजे आरोपी महिला को गढ़ रोड पर फेंककर फरार हो गए। बदहवास महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल में भर्ती कराया।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि महिला की रजत त्यागी नाम के युवक से फोन पर बात होती थी। रजत ने ही महिला को कॉल करके मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद रजत और उसके दो दोस्तों ने महिला के साथ कार में गैंगरेप किया। रजत और उसके एक साथी को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली गई है। कार में एक न्यूज़ चैनल की आईडी भी बरामद हुई है। जिसके विषय में जांच कराई जा रही है।

Home / Meerut / Meerut: महिला को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप, जंगल में ले जाकर भी किया रेप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो