दरअसल, एनसीईआरटी की अवैध तरीके से छपाई के मामले में संज्ञान लेते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पत्र जारी कर संजय गुप्ता (महानगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ) को पार्टी के समस्त दायित्वों से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जिस प्रिटिंग प्रेस में एनसीईआरटी की किताबों की फर्जी तरीके से छपाई हो रही थी वह प्रिटिंग प्रेस भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की बताई जा रही है। जबकि गोदाम सचिन गुप्ता का बताया जा रहा है।
ग़ौरतलब है कि इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो प्रदेश अध्यक्ष ने इसको संज्ञान में लेते हुए महानगर अध्यक्ष को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा। जिस पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने तत्काल एक्शन लेते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया। इसके अलावा उनको पार्टी के अन्य दायित्वों से भी निलंबित कर दिया गया है। महानगर अध्यक्ष
मुकेश सिंघल ने बताया कि इस मामले में उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात की थी। जिस पर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया था। प्रदेशाध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष को अपने विवेक से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र किया। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने निर्णय लेते हुए संजय गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया। बता दे कि जिस प्रिंटिग प्रेस में एनसीईआरटी की किताबों की फर्जी छपाई हो रही थी वह भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता की है। जबकि जिस गोदाम में किताबें रखी हुई थी वह सचिन गुप्ता का बताया जा रहा है।