scriptभाजपा ने कमल संदेश यात्रा के जरिए लिया है ये बड़ा संकल्प कि 2019 में पिछले चुनाव को भूल जाएंगे लोग | bjp kamal sandesh yatra mission 2019 latest news | Patrika News

भाजपा ने कमल संदेश यात्रा के जरिए लिया है ये बड़ा संकल्प कि 2019 में पिछले चुनाव को भूल जाएंगे लोग

locationमेरठPublished: Nov 18, 2018 11:40:41 am

Submitted by:

sanjay sharma

आगामी लोक सभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही कमल संदेश यात्रा
 

meerut

भाजपा ने कमल संदेश यात्रा के जरिए लिया है ये बड़ा संकल्प कि 2019 में पिछले चुनाव को भूल जाएंगे लोग

मेरठ। प्रदेश भर में जब भाजपा संदेश यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के दो पहिया वाहनों का काफिला निकला तो इसका असल मकसद कुछ और ही था। भाजपा कार्यकर्ता जहां एक ओर भाजपा जिंदाबाद और गूंज रहा है चप्पा-चप्पा भाजपा ही भाजपा के नारे लगा रहे थे। वहीं कहीं-कहीं पर कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। जिसका साफ मकसद था कि हम अयोध्या भूले नहीं है। भाजपा के रणनीतिकार सूत्रों के अनुसार जिस समय भाजपा ने अपनी कमल संदेश यात्रा का पूरे प्रदेश में एक ही समय पर श्रीगणेश किया और पूरे प्रदेश में छह लाख दुपहिया वाहनों का काफिला भगवा झंडा लेकर सड़क पर उतरा उसी समय भाजपा के मिशन 2019 की शुरूआत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ेंः भाजपा की इस यात्रा से मिशन 2019 का शंखनाद, विपक्ष की पार्टियों में अफरातफरी का माहौल

भाजपा के चुनावी कार्यक्रम जल्द शुरू

अब भाजपा के आगामी कार्यक्रम बहुत ही जल्दी शुरू होने वाले हैं। जिनको आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल बताते हैं कि भाजपा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को साथ लेते हुए 2014 से अधिक बहुमत से सरकार बनाना सुनिश्चित करने के लिये काम करने का संकल्प लिया। सूत्रों के अनुसार विगत दिनों दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ बैठक में यह संकल्प लिया गया कि मिशन 2019 में पूरी ताकत के साथ जुट जाना है।
यह भी देखेंः VIDEO: मेरठ के बच्चों ने कहा- ठंड लगती है स्कूल आने में

अजेय भाजपा का नारा दिया

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक में ‘अजेय भाजपा’ का नारा दिया और कहा कि इस नारे को अंगीकार किया जाए। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया। इन राज्यों में अन्य राज्यों से भी ऐसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भेजे गए हैं जो चुनावी माहौल में पूरी तरह से फिट बैठते हैं। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल कहते हैं कि हमें पूरा भरोसा है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करेगी। बताते चले कि कुछ माह पूर्व मेरठ में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में मिशन 73 का टारगेट देते हुए फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अगर 350 का आंकड़ा पार करना है तो उसे यूपी में 2014 वाला इतिहास दोहराना होगा।
यह भी देखेंः VIDEO: मेरठ में आलू के भाव में उछाल

यूपी में 73 से ज्यादा सीटें

इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मेरठ पहुंचे थे और उन्होंने प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों के अलावा प्रदेश के मंत्रियों की जमकर क्लास ली थी। प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने मिशन 2019 को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारी की रिपोर्ट पेश की थी। इसके अलावा लोकसभा चुनावों तक चलने वाले अभियानों और कार्यक्रमों का खाका भी तैयार किया गया था। जिसके तहत 73 से अधिक सीटें जीतने और वोट प्रतिशत 51 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य पर यूपी के बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया गया था। कमल संदेश यात्रा से विरोधियों को भी भाजपा ने आइना दिखाने की कोशिश की है। भाजपा की इस कमल संदेश यात्रा में सभी जाति और धर्मोे के लोग शामिल किए गए थे। जिससे भाजपा ने अपने विरोधियों और राजनैतिक दलों केा ये संदेश देने की पूरी कोशिश की है कि भाजपा सभी की पार्टी है।

ट्रेंडिंग वीडियो