scriptभीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हुआ ये हाल तो भेजा गया दिल्ली, देखें वीडियाे | Bhim Army chief chandrashekhar refer to Delhi for health reason | Patrika News

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हुआ ये हाल तो भेजा गया दिल्ली, देखें वीडियाे

locationमेरठPublished: Mar 13, 2019 12:58:37 pm

Submitted by:

sanjay sharma

मेरठ के निजी अस्पताल में कराया गया था भर्ती

meerut

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का हुआ ये हाल तो भेज दिया दिल्ली, देखें वीडियाे

मेरठ। मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की तबियत अचानक देर रात बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चंद्रशेखर का इलाज कर रहे डा. एनपी सिंह ने ‘पत्रिका’ को बताया कि चंद्रशेखर को बेचैनी और घबराहट की शिकायत है। यहां पर उनको आईसीयू में रखा गया था, लेकिन भीम आर्मी के कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए लगातार आ रहे थे। पुलिस की सुरक्षा के बाद भी कोई रुक नहीं रहा था। इससे उनके इलाज में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इसके अलावा कुछ जरूरी चेकअप भी होने थे जो कि मेरठ में संभव नहीं थे। इसलिए उनको इलाज के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ेंः BREAKING NEWS: भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

बता दे कि मंगलवार को सहारनपुर में हिरासत में लिए जाने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की तबियत बिगड़ गई थी। हालत बिगड़ने पर चंद्रशेखर को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां भी उनकी तबियत में कोई खास सुधार नहीं हुआ तो उनको डॉक्टरों ने हायर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। चंद्रशेखर को हिरासत में लिए जाने के बाद पश्चिम उप्र के कुछ खास जिलों में खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। इन जिलों में मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर और हापुड शामिल है। बता दें कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को सहारनपुर पुलिस ने जिले के गांव जड़ौदा से हिरासत में लिया। उनके हिरासत में लेते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड को जाम कर दिया था। इस दौरान समर्थकों ने वाहनों में तोड़फोड़ का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण वे सफल नहीं हो सके। हालांकि इस दौरान समर्थक सड़क पर ही डेरा डाले रहे और जमकर नारेबाजी करते रहे। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर व समर्थकों ने हुंकार रैली निकालने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस ने इसकी आज्ञा नहीं दी थी। लेकिन भीम आर्मी ने कड़ी सुरक्षा के बाद भी सहारनपुर में हुंकार रैली निकाली।
यह भी पढ़ेंः योगी के गायों को लेकर किए गए इस आदेश को अफसरों ने नहीं सुना, फिर ये हुआ

मंगलवार को ये रैली देवबंद से दिल्ली की ओर कूंच कर रही थी उसी दौरान रावण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने भीम आर्मी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी। रावण को गिरफ्तार किया गया तो उनकी हालत खराब हो गई। उनको चिकित्सा के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। लेेकिन यहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो