scriptHoli 2019: होलिका दहन के दिन आजमाएं ये 9 अचूक टोटके, होगी अपार धन की प्राप्ति! | 9 totke for money on holi 2019 | Patrika News

Holi 2019: होलिका दहन के दिन आजमाएं ये 9 अचूक टोटके, होगी अपार धन की प्राप्ति!

locationमेरठPublished: Mar 19, 2019 12:01:42 pm

Submitted by:

sanjay sharma

होली त्योहार पर कठिन कार्य भी हो आसानी से हो जाता है सिद्ध, होलिका दहन के दिन टोटके से प्राप्त होता है धन

होली

होली

मेरठ। होली की तैयारी शुरू हो गर्इ है। लोग अबीर-गुलाल आैर रंगों से होली खेलने में मस्त हो गए हैं, लेकिन क्या अाप जानते हैं कि होली का त्योहार ज्योतिष शास्त्र के लिए विशेष महत्व वाला है। एेसा मानना है कि जो कार्य सालभर में नहीं होते, होली के मौके पर कुछ उपाय करने से आसानी से सिद्ध हो जाते हैं। हाेली के मौके पर छोटे-छोटे टोटके भी आपके कार्य सिद्धि के लिए बड़े कारगर साबित हुए हैं। एेसा शास्त्रों आैर अनुभव के आधार पर ज्योतिष बताते हैं। ज्योतिषार्य डा. ललित गर्ग का कहना है कि होली एेसा पर्व है, जिसमें कोर्इ भी उपाय या टोटका अपना असर दिखाता है आैर लोगों की मनोवांछित फल प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ेंः होली पर इस बार कलर बम और क्लाउड के साथ बहुत खास हैं ये पिचकारियां, देखें वीडियो

होलिका दहन के दिन इन टोटकों से प्राप्त होता है धन

1. होलिका दहन के समय एक सूखे गोले में बूरा भर लें आैर उसे जलती हुई होलिका की अग्नि में रख दें। आपका घर धन-धान्य से परिपूर्ण होगा।
2. होलिका दहन के दिन सवा किलो चावल की खीर बनाकर कुष्ठ आश्रम में दें। घर में धन की कोर्इ कमी नहीं रहेगी।

3. होलिका दहन वाले दिन संध्या के समय अपने घर की उत्तर दिशा में एक शुद्ध घी का अखण्ड ज्योति जलाएं, ध्यान रहे ये रात भर जलना चाहिए। यह धन की वृद्धि का अचूक उपाय है।
4. होलिका दहन वाले दिन सुबह 108 मखानों की एक माला बनाकर मन्दिर में लक्ष्मी देवी को चढ़ाएं तो प्रसन्न होकर वह आपका धन-धान्य से भर देंगी।

5. होलिका दहन होने के बाद रात्रि में घर के पूजा स्थल पर बैठकर श्रीसूक्त का 11 या 21 बार पाठ करें। इससे धन की प्राप्ति होगी।
6. होली की रात को पति-पत्नी चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर खड़े हो जाएं। फिर चांदी की प्लेट में किसी सफेद धातु की प्लेट में छुआरे और मखाने लेकर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चंद्रमा को दूध से अर्ध्य देकर धूपबत्ती से पूजा करें। सफेद मिठाई या फिर केसर मिश्रित चावल या साबूदाने की खीर अर्पित करें। इससे घर में समृद्धि बढ़ती है।
7. होलिका दहन के बाद अगले दिन बची हुई राख को लाल रूमाल में बांधकर उसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। इससे घर में अनावश्यक व्यय पर अंकुश लगाता है।

8. किसी से अपने उधार पैसे लेने हैं तो अनार की लकड़ी पर कर्ज लेने वाले का नाम लिखकर, लकड़ी पर गुलाल लगाकर होलिका की आग में डाल दें। इससे आपके उधार का पैसा जल्दी मिल जाएगा।
9. होलिका दहन के दिन लाल गुलाल लेकर मुख्य द्वार पर छिड़कें। मुख्य द्वार के दोनों ओर चार मुख का दीपक जलाएं। दीपक बुझ जाने पर दीप को होली की आग में डाल दें। इससे नकारात्मकता दूर होती है आैर लक्ष्मी देवी जी का आशीर्वाद मिलता है।

ट्रेंडिंग वीडियो