scriptइस नेता ने कर दी भविष्यवाणी, 2019 में भाजपा या महागठबंधन नहीं, इनकी बनेगी सरकार | SP leader Atul Pradhan statement on Modi and Mahaghathbandhan | Patrika News

इस नेता ने कर दी भविष्यवाणी, 2019 में भाजपा या महागठबंधन नहीं, इनकी बनेगी सरकार

locationमेरठPublished: Sep 21, 2018 07:48:52 pm

Submitted by:

sanjay sharma

लोगों के बीच पहुंचकर बता रहे मोदी सरकार की कमियां

meerut

अखिलेश के इस खास सिपाही ने महागठबंधन पर दिया बड़ा बयान,कहा- मोदी भाजपा समेत…

मेरठ। सपा की सहारनपुर से शुरू हुई साइकिल रैली करीब 400 किलोमीटर का सफर तय कर गुरूवार की रात को मेरठ पहुंची। यहां साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रात में विश्राम के बाद सुबह फिर साइकिल रैली आज रवाना हुई। इसमें करीब 300 लोग रहे। साइकिल यात्रा का नेतृत्व सपा नेता अतुल प्रधान कर रहे हैं। 23 सितंबर को दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव इसका समापन करेंगे। इस दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि जुमलेबाजों की सरकार के आखिरी दिन चल रहे हैं। सपा की साइकिल अब सड़क पर दौड़ने लगी है। केंद्र में इस बार सपा की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ेंः मायावती इस समीकरण के कारण हैं मजबूत स्थिति में, भतीजे अखिलेश को दिखा सकती हैं ठेंगा!

मोदी सरकार ने बेरोजगार कर दिए

उन्होंने कहा कि लाखों बेरोजगारों को नौकरी देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में कई लाख युवक और बेरोजगार हो गए। अतुल ने कहा कि 2019 में महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा और मोदी महागठबंधन की आंधी में उड़ जाएगे। यह साइकिल यात्रा 13 सितंबर से चल रही है। 23 सितंबर को यह दिल्ली जंतर मंतर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा का नाम दिया गया है-सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ। गुरुवार को इस यात्रा का आगमन हापुड़ की ओर से मेरठ में हुआ। यात्रा का कैली, लालपुर, खरखौदा, धनौरा, फफूंडा, हाजीपुर, जाहिदपुर, बिजली बंबा, काजीपुर, पीवीएस आदि जगहों पर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चैधरी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, विपिन मनोठिया, आदिल सिद्दीकी, राहुल वर्मा, मेहराज मलिक, हेविन खान आदि रहे।
यह भी पढ़ेंः मोदी आैर योगी पर प्रवीण तोगड़िया ने उठाए सवाल, कहा- ये कैसी हिन्दुआें की सरकारें…

छात्र और कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

साइकिल यात्रा का मुलायम सिंह मेडिकल कॉलेज हापुड़ रोड पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान जिला महासचिव विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह, संजीव गुप्ता, आदिल चैहान आदि रहे। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने दावा किया कि 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मेरठ जिले से करीब 500 नौजवान छात्र व पार्टी कार्यकर्ता जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो