scriptमऊ में दहशत: अज्ञात दो व्यक्तियों ने काटा 12 वर्षीय बच्चे का गुप्तांग, किन्नर गैंग पर शक | Mau | Patrika News
मऊ

मऊ में दहशत: अज्ञात दो व्यक्तियों ने काटा 12 वर्षीय बच्चे का गुप्तांग, किन्नर गैंग पर शक

अज्ञात लोगों ने काटा मासूम बच्चे का गुप्तांग

मऊApr 26, 2024 / 12:41 pm

Abhishek Singh

mau news

मऊ समाचार

मऊ जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 12 वर्षीय बच्चे के गुप्तांग को अज्ञात लोगों ने काट दिया है। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसको रेफर कर दिया गया। बच्चे का वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा है। पूरा मामला मऊ जनपद के कोपागंज थाना के देवकली बिशुनपुर गांव का है। वहीं जिस तरीके से मासूम बच्चे का गुप्तांग काटा है उसको लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, लोगों में चर्चा यह चर्चा है कि किन्नर गैंग का यह कृत्य हो सकता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घोसी सीओ गणेश दत्त मिश्र ने बताया कि कोपागंज के देवकली बिशुनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव का पुत्र सत्यम यादव जिसकी उम्र बारह वर्ष है। पड़ोस में रामध्यान यादव के घर बारात में गया था। तभी वहां पर कुछ लोग आए वो लोग उसे बुलाकर कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर ले गए फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका गुप्तांग काट दिया।
गंभीर हालत में परिजन उसे कोपागंज सीएचसी ले गए जहां से उसे आजमगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। चूंकि सत्यम की हालत काफी नाजुक है इसलिए उसे वहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया। घोसी सीओ ने बताया कि चूंकि इलाज ज्यादा जरूरी था इसलिए परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Home / Mau / मऊ में दहशत: अज्ञात दो व्यक्तियों ने काटा 12 वर्षीय बच्चे का गुप्तांग, किन्नर गैंग पर शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो