script

एक लड़की के साथ 6 लोगों ने बारी-बारी किया रेप, छह माह बाद गैंगरेप का वीडियो कर दिया वायरल

locationमऊPublished: Aug 22, 2019 08:29:58 am

पुलिस ने वीडियो की जांच कराकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Mau Police

मऊ पुलिस

मऊ. गांव के सीवान में अकेली मजबूर लड़की के साथ छह लोगों ने बारी-बारी से रेप कर उसका वीडियो बना लिया था। घटना के बाद लड़की के परिवार वाले लोकलाज के भय से खामोश रहे और लड़की की शादी कराकर दिल पर पत्थर रखकर सबकुछ भूल गए। कोई सबूत न होने की वजह से दरिंदे खुले घूमते रहे। पर उन्हें पता नहीं था कि दरिंदगी का जो वीडियो उन आरोपियों ने बनाया था सबसे बड़ा सबूत वही था। छह महीने बाद दुराचारियों ने खुद ही वह वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसकी जांच करायी। जांच में वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गयी और पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह महीने बाद दरिंदों पर कार्रवाई तो हुई, लेकिन पीड़ित लड़की की जिंदगी भी खराब हो गयी। ससुराल में उसकी बसी बसायी गृहस्थी तबाह हो गयी, वीडियो उसके ससुराल तक पहुंचा तो वह वहां से निकाल दी गयी।
 

आरोपियों को लगा कि जो दरिंदगी और हैवानियत मजबूर लड़की के साथ उन्होंने छह महीने पहले की थी, उसमें वो बच गए और अब कुछ नहीं होगा, लेकिन वो भूल गए कि जुर्म छिपता नहीं और कभी न कभी वो सामने आता ही है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ और दरिंदों ने खुद ही ऐसा कदम उठाया कि अपनी हैवानियत के लिये उन्हें काल कोठरी नसीब हुई।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने बताया कि पुलिस को एक गैंगरेप के वीडियो के बारे में पता चला जो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में लाया गया तो हमने इसकी सत्यता जांचने और यह कहां का है इसका पता लगाने का निर्देश दिया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वीडियो मऊ के ही घोसी कोतवाली का है। वीडियो मार्च 2019 का था और पुलिस ने इसमें दिख रहे सभी अभियुक्तों की पहचान भी कर ली और सभी को जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।
बताया गया है कि घोसी कोतवाली के एक गांव स्थित सिवान में आधा दर्जन आरोपियों ने एक लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया था और उसका वीडियो बना लिया था। इस घटना का न तो कोई गवाह था और न हीकिसी ने इसकी चर्चा की। पीड़ित के परिवार ने भी इज्जत जाने के डर से खामोश रहना ही बेहतर समझा। उन्होंने इसे बुरा सपना समझकर भुला दिया और शायद समझा हो कि भगवान इसकी सजा जरूर देगा और हुआ भी ऐसा ही। दरिंदों ने तो घटना के बाद ही अपने खास दोस्तों के साथ इसका जिक्र किया था, लेकिन बात कानाफूसी के आगे नहीं बढ़ सकी।
उधर परिवार ने पीड़ित लड़की की शादी कराकर मामले को भूल जाने की कोशिश की, पर लिखा तो कुछ और ही था। कुछ दिन पहले ही आरोपितों ने अपने कुकर्म का पूरा वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो विवाहिता के ससुराल तक पहुंचा तो बिना दोष के ही नारी के निर्वासन की परंपरा एक बार फिर सजीव हो गयी। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो उसने जांच-पड़ताल करायी। विवाहिता ने चुप्पी तोङी तो पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए दरिंदों को दबोच लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो