scriptउपचुनाव: घोसी विधानसभा सीट पर जमकर हुई वोटिंग, 52.43 फीसदी मतदान हुआ | big voting on mau vidhan sabha sheet in byelection | Patrika News

उपचुनाव: घोसी विधानसभा सीट पर जमकर हुई वोटिंग, 52.43 फीसदी मतदान हुआ

locationमऊPublished: Oct 21, 2019 08:49:32 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता ने कर दिया

up news

11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता ने कर दिया

मऊ. फागू चैहान के बिहार का राज्यपाल बनने के बाद खाली हुई घोसी सीट पर विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। उप चुनाव में भी मतदाताओं में आम चुनाव जैसा उत्साह दिखा। 52.43 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी के साथ ही 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। मतगणना 24 अक्टूबर को करायी जाएगी।
बता दें घोसी विधानसभा में 04 लाख, 23 हजार, 952 मतदाता हैं जिसमें 02 लाख 02 हजार 854 पुरुष तथा एक लाख 95 हजार 094 महिला और चार अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता है। यहां 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। बसपा ने अब्दुल कयुम, कांग्रेस ने राजमंगल यादव, कम्युनिस्ट पार्टी ने शेख हिसामुद्दीन, जनक्रांती पार्टी ने जितेंद्र सिंह-चैहान, परिवर्तन समाज पार्टी ने दिलीप कुमार वर्मा, सुभासपा ने नेबू लाल, पीस पार्टी ने फौजेल अहमद, बहुजन मुक्ति पार्टी ने शरदचंद को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने अपने आम कार्यकर्ता विजय कुमार राजभर पर दाव खेला है। सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक सुधाकर सिंह पर्चा खारिज होने के बाद निर्दल मैदान में है। वहीं एक और निर्दल प्रत्याशी राम भवन भी किस्मत आजमा रहे है। सपा ने सुधाकर सिंह का समर्थन किया है।
सोमवार को निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ लेकन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन पहले ही लग गयी थी। मतदाताओं का उत्साह देख माना जा रहा था कि आम चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी वोटों की बारिश होगी। हुआ भी ऐसा देर शाम तक 52.43 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार को प्रयोग कर 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है। अब परिणाम 24 को मतगणना के बाद आयेगा।
मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी निगरानी में स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्व वातावरण में संपन्न हुआ। दो जगह ईवीएम खराब होने की खबर जरूर आयी लेकिन उसे तत्काल ठीक कर दिया गया। मतदान समाप्त होने के बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। मतदान समाप्त होते ही हार जीत को लेकर अटकले शुरू हो गयी है। सभी अपने प्रत्याशी को जिताते नजर आ रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो