scriptकर्ज में डूबे किसान ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान | UP Farmer suicides in debt | Patrika News

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

locationमथुराPublished: Jan 31, 2019 05:27:15 pm

मृतक के परिजनों के द्वारा खेत पर जाकर उसे देखा गया तो किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

UP Farmer suicides

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में कर्ज से तंग आकर किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान के आत्महत्या किये जाने की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये है मामला

जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना नौहझील के गांव जरैलियां के किसान रामेश्वर पुत्र चोखेलाल (45) ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है की बीती रात रामेश्वर अपने घर से खाना खाकर खेत के लिए निकल गया और जब सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो घर के लोगों ने उसे काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन किसान रामेश्वर कहीं नहीं मिला। मृतक के परिजनों के द्वारा खेत पर जाकर उसे देखा गया तो किसान का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
कर्ज से था परेशान

किसान के द्वारा की गयी आत्महत्या की ख़बर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फेल गयी और जिसने भी किसान रामेश्वर की मौत की ख़बर सुनी वो अपने आपको नहीं रोक पाया और मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को पेड़ से स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा । पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि किसान पर कितने रुपए का कर्ज था और आत्महत्या की वजह क्या है ये जो जांच के बाद ही बता चल पायेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक का कर्ज था और लोन माफ़ होने की सभी से कहता था, परेशान था, बैंक और साहूकार उसे परेशान कर रहे थे।
जांच के बाद कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि किसान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जाँच के बाद ही मामला साफ हो पायेगा और जो जांच में तथ्य सामने आयेंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो