scriptPhotos ऊर्जा मंत्री पर चढ़ा दाऊजी हुरंगे का रंग, जमकर खेली होली | Patrika News
मथुरा

Photos ऊर्जा मंत्री पर चढ़ा दाऊजी हुरंगे का रंग, जमकर खेली होली

9 Photos
6 years ago
1/9

मथुरा के बल्देव में दाऊजी के हुरंगा की धूम देखने को मिली।

2/9

इस हुरंगा का आनंद लेने के लिए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी पहुंचे।

3/9

ऊर्जामंत्री ने दाऊजी हुरंगा में जमकर होली खेली और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

4/9

बता दें कि बृज में होने वाले 45 दिन के होली उत्सव के दौरान आज बृज के राजा बलदाऊ जी की नगरी बल्देव में हुरंगे का आयोजन किया गया।

5/9

जहां भी देखो वहां हुरियारिनों के बीच हुरियारे नजर आ रहे थे और एक दूसरे के साथ होली का आनंद लेते नजर आये।

6/9

पूरा मंदिर प्रांगड़ सतरंगी नजर आ रहा था और होली की मस्ती में मस्त हुरियारे होली खेल रहे थे।

7/9

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी जमकर होली खेली और मीडिया से बात करते हुए कहा कि बड़ा ही आनंद आ रहा है। ऐसा अलौकिक नजारा है कि देखकर मन प्रसन्न हो गया विश्व प्रसिद्ध हुरंगा है।

8/9

दाऊजी के हुरंगा में देश विदेश से लोग होली खेलने के लिए आते हैं।

9/9

बता दें कि ऊर्जामंत्री ने पहले बरसाना और उसके बाद श्री कृष्ण जन्म स्थान पर होली खेली।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.