scriptअयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थीः स्वामी स्वरूपानंद | Swaroopanand Saraswati said no mosque was on birthplace of Ram Ayodhya | Patrika News

अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थीः स्वामी स्वरूपानंद

locationमथुराPublished: Jun 26, 2019 09:18:16 pm

विश्व हिंदू परिषद ने विवादित ढांचा तोड़कर रामजन्म भूमि में बाबरी मस्जिद होने का भ्रम फैलाया है: स्वामी स्वरूपानंद

Swaroopanand Saraswati

अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थीः स्वामी स्वरूपानंद

मथुरा। अयोध्या में राम जन्म भूमि पर कोई मस्जिद नहीं थी। न ही वहां कभी बाबर आया। वह सिर्फ भगवान राम का जन्म स्थान है। वहां मंदिर बनना चाहिए। ये बातें वृंदावन प्रवास पर आये द्वारिका पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद ने कहीं। यह बात उन्होंने बुधवार को मोतीझील क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने विवादित ढांचा तोड़कर रामजन्म भूमि में बाबरी मस्जिद होने का भ्रम फैलाया है। उन्होंने वहां सीता रसोई, राम चबूतरा और मंदिर को तोड़ा है।
यह भी पढ़ें

स्वास्थ्य और चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने में 21 राज्यों में यूं ही नहीं है यूपी अंतिम पायदान पर!

संत बनाएंगे राम मंदिर

विगत दिनों संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि संघ भगवान राम को महापुरुष मानता है। रामजन्म स्थान पर वह स्मारक बनाना चाहते हैं। ऐसे में उनकी सरकार राम मंदिर कैसे निर्माण करेगी। इसलिए सरकार राम मंदिर का निर्माण नहीं करेगी। लोगों में भ्रम है कि सरकार राम मंदिर का निर्माण करेगी। राम मंदिर का निर्माण सनातन धर्मावलंबी धमाचार्यों की अगुवाई में करेंगे। शंकराचार्य यहां तीन दिन के प्रवास पर हैं। गुरुवार का वह यहां से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो