scriptकान्हा ने जहां किया था पूतना वध, वीडियो में देखिए वहां कैसा है हाल | Special story of putna kund in gokul Mathura latest news | Patrika News

कान्हा ने जहां किया था पूतना वध, वीडियो में देखिए वहां कैसा है हाल

locationमथुराPublished: Oct 18, 2018 08:14:31 am

Submitted by:

suchita mishra

कान्हा ने दूध के साथ पूतना के प्राण पी लिए। कान्हा ने यह लीला जिस स्थान पर की थी, वह स्थान गोकुल में है और इसे पूतना कुंड के नाम से जाना जाता है।

पूतना वध

putna vadh

मथुरा। आपको भगवान श्रीकृष्ण और पूतना से जुड़ी कथा तो याद ही होगी। कान्हा की छठी के दिन मथुरा के राजा कंस के आदेश के आदेश पर पूतना राक्षसी गोपी का रूप धरकर आई थी। उसने कान्हा को अपने स्तनों पर विष लगाकर दूध पिलाया। कान्हा ने दूध के साथ पूतना के प्राण पी लिए। कान्हा ने यह लीला जिस स्थान पर की थी, वह स्थान गोकुल में है और इसे पूतना कुंड के नाम से जाना जाता है। आज यह पूतना कुंड बदहाल है।
50 लाख की लागत से कराया था सुंदरीकरण

गोकुल की तरफ थोड़ा सा चलें तो लाल पत्थर से बना जो स्थल दिखाई देता है, वही पूतना कुंड है। पांच हजार दो सौ साल पहले यहीं पर पूतना वध हुआ था। वर्ष 2014-15 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने 50 लाख रुपये की लागत से पूतना कुंड को सुंदर बनाया था। सुंदरीकरण कराने के बाद पर्यटन विभाग ने इस ओर देखा तक नहीं। तीन साल में ही बुरा हाल हो गया है। जानकारों का कहना है कि जितना राशि दी गई, उतनी उपयोग में नहीं लाई गई।
putna kund
putna kund
इस समय क्या है हाल

थाना महावन के गोकुल स्थित पूतना कुंड अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। आलम ये है कि यहाँ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। झाड़ियों ने अपना कब्जा कर रखा है। स्थानीय निवासी फतेह सिंह और विजय का कहना है कि काफी लंबे समय से ये पूतना कुंड इसी हालत में है। नवीकरण के कुछ महीने बाद यहाँ झाड़ी उगना शुरू हो गईं। इसको देखने वाला कोई नहीं है। सफाई तक नहीं होती है। श्रद्धालु आते हैं और यहां की खराब छवि देखकर लौट जाते हैं।
putna kund
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो