script

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, सास बहू की मौत

locationमथुराPublished: Feb 21, 2019 11:32:04 am

Submitted by:

suchita mishra

मथुरा के थाना बलदेव इलाके के माइल स्टोन 137 पर हुआ हादसा।

car

car

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज स्पीड के कारण एक कार पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों सास और बहू थीं। हादसा मथुरा के थाना बलदेव इलाके के माइल स्टोन 137 पर हुआ।
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आगरा जा रही एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी, जैसे ही कार थाना बलदेव इलाके के माइल स्टोन 137 पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सुबह 6 बजे हुआ। इस हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली महिलाओं में राकेश की पत्नी मनु रानी, रामकुमार की पत्नी रामवती हैं। हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो