script

Mission Chandrayaan 2 से जुड़ा मथुरा का नाता, लॉन्चिक के दौरान युवा वैज्ञानिक आयुश गर्ग रहेंगे सपरिवार मौजूद

locationमथुराPublished: Jul 21, 2019 07:32:19 pm

-मथुरा का युवा वैज्ञानिक भी बनेगा चंद्रयान-2 (mission chandrayaan 2) की लाचिंग का गवाह

Ayush Garg

Mission Chandrayaan 2 से जुड़ा मथुरा का नाता, लॉन्चिक के दौरान युवा वैज्ञानिक आयुश गर्ग रहेंगे सपरिवार मौजूद

मथुरा। चंद्रयान-2 मिशन mission chandrayaan 2 से मथुरा का भी नाता जुड़ गया है। मथुरा के एक युवा वैज्ञानिक को इसरो ने इस अभियान का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है। मथुरावासियों के लिए यह गौवर का क्षण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र Indian space Research Organisation (ISRO) जब अपने महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 mission chandrayaan 2 को लॉन्च करेगा तब नासा National Aeronautics and Space Administration (NASA) के तमाम प्रमुख वैज्ञानिकों सहित विश्व के अन्य कई जाने माने वैज्ञानिकों के बीच कृष्ण की पावन स्थली का एक युवक भी अपने परिवार के साथ वहां मौजूद होगा।
यह भी पढ़ें

Murder Mystery औरत और जमीन के लिए हुकुम सिंह को कुल्हाड़ी से काट डाला

जनपद के प्रमुख समाजसेवी अनुज गर्ग के परिवार को यह गौरव उनके पुत्र की वजह से प्राप्त हुआ है। युवा वैज्ञानिक आयुश गर्ग रक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में लगातार कई सफल रिसर्च कर चुके हैं। मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना के एक पार्ट चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं। इस मिशन की एक खास बात यह भी है कि इसके ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर भारत में ही बने हैं।
यह भी पढ़ें

Weather change कान्हा की नगरी में जमकर बरसे इंद्र देव, गर्मी से मिली राहत, देखें वीडियो



चंद्रयान-2 का सबसे खास मकसद चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज करना है। लॉन्चिंग के तकरीबन दो महीने बाद 3.84 लाख किलोमीटर की यात्रा पूरी करके चंद्रयान-2 चांद पर पहुंचेगा। इसरो पहले इसे गत सोमवार रात 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा sriharikota (आंध्र प्रदेश) से लॉन्च करने वाला था लेकिन तकनीकी कारणों से तब चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को टाल दिया गया। चंद्रयान-2 के साथ ही भारत की नजर अब वीनस (शुक्र) और सूर्य तक है।

यह भी पढ़ें

govardhan parikrama लगाने आए युवक की राधाकुंड में डूबने से मौत



भारत अगर इस मिशन में कामयाब होता है तो वह चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले देशों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएगा। अब तक चांद की सतह पर अमरीका, रूस और चीन सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं। चंद्रमा पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-2 का रोवर जिसे ‘प्रज्ञान’ PRAGYAN नाम दिया गया है वह पृथ्वी के 14 दिनों तक परीक्षण करेगा। चंद्रयान-2 के अलावा भारत का अगला सबसे बड़ा मिशन गगनयान Mission Gaganyan है। जिसके तहत 2022 तक मानव को अंतरिक्ष Space में भेजना है।

ट्रेंडिंग वीडियो