scriptBIG NEWS सगाई से वापस लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत, चार गंभीर घायल | Massive Accident In Barsana Four Boy's Death | Patrika News

BIG NEWS सगाई से वापस लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत, चार गंभीर घायल

locationमथुराPublished: Nov 18, 2018 08:21:29 pm

लगन सगाई से वापस लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road Accident

BIG NEWS सगाई से वापस लौट रही कार पलटी, चार लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

मथुरा। लगन सगाई से वापस लौट रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और मृतकों को पोस्टमार्टम गृह भेजा। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये है मामला 

जानकारी के मुताबिक थाना बरसाना के रहने वाले भगवत प्रसाद सैनी पुत्र पन्नीलाल उम्र करीब 50 वर्ष, सूरज निवासी बरसाना 20 वर्ष, लोकेश पुत्र अशोक उम्र 18 वर्ष निवासी बरसाना, धीरज पुत्र महावीर उम्र 24 वर्ष निवासी बरसाना फरह से लग्न सगाई से लौट रहे थे। थाना गोवर्धन क्षेत्र में उनकी कार पलट गई। गाड़ी सड़क से पास बने नाले में जाकर गिर गयी। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में गिरी कर को बाहर निकाला। भगवत और सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि लोकेश और धीरज ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें

पूर्व विधायक के खिलाफ जाट समाज में आक्रोश, अखिल भारतीय जाट महासभा ने किया बड़ा ऐलान

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी प्रोग्राम से लौट रहे थे। गाड़ी पलटने कुछ लोगों की मौत जो गयी और कुछ लोग गभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो