scriptबलदेव से मध्य प्रदेश के लिए किसान सम्मान यात्रा रवाना | Kisan Samman Yatra leaves for Madhya Pradesh from baldev | Patrika News

बलदेव से मध्य प्रदेश के लिए किसान सम्मान यात्रा रवाना

locationमथुराPublished: Apr 01, 2018 09:28:53 pm

किसान सम्मान यात्रा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Kisan samman Yatra
मथुरा। बलदेव में मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सम्मान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मान यात्रा को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा मथुरा से आगरा , आगरा से ग्वालियर और ग्वालियर से मध्य प्रदेश पहुंचेगी।
यहां से हुआ शुभारम्भ

मथुरा के बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर से आज मध्य प्रदेश किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा को झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी बलदेव पहुंचे और इस किसान यात्रा में उन्होंने भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में किसान दाऊजी मंदिर पर एकत्रित हुए और सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। दाऊजी से इस यात्रा का शुभारंभ करने का कारण यह था कि मध्य प्रदेश के किसान दाऊजी महाराज के प्रति श्रद्धा रखते हैं और उन्हें पूजते हैं यही कारण था कि दाऊजी मंदिर से इस यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह यात्रा मथुरा आगरा और ग्वालियर होते हुए मध्यप्रदेश पहुंचेगी। मध्य प्रदेश पहुंचने के बाद यह यात्रा वहां के कई जिलों में किसानों को संबोधित करेगी और सरकार की जो योजनाएं हैं किसानों को बताएगी।
किसानों को बताएंगे सरकार की योजनाएं

वहीं इस यात्रा में भाग लेने आए एक किसान ने बताया कि आज बलदेव के दाऊजी मंदिर से किसान सम्मान यात्रा को रवाना किया गया है और भगवान दाऊजी महाराज का आशीर्वाद लिया है। किसान सम्मान यात्रा में भाग लेने आए मध्य प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया किसान सम्मान यात्रा का उद्देश्य है किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताना। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसानों ने नए नए प्रयोग करके और नई तकनीक से पूरे देश में बढ़ाया है। लगातार पांच वर्षों से किसानों ने मध्य प्रदेश को बदला है। जिन किसानों ने उन्नति पाई है उन किसान भाइयों का सम्मान करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है देश के किसानों की स्थिति सुधरे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो