scriptBig Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर ने छोड़ दिया देश, यूएसए जाने से पहले दिया बड़ा बयान | Devaki Nandan Thakur Going to USA UP breaking news | Patrika News

Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर ने छोड़ दिया देश, यूएसए जाने से पहले दिया बड़ा बयान

locationमथुराPublished: Sep 12, 2018 04:12:15 pm

अचानक यूएसए जाने का प्रोग्राम क्यों बना, इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया ये गया कि अब वे डेढ़ महीने बाद लौटेंगे।

Devkinandan Thakur Maharaj

Devkinandan Thakur Maharaj

मथुरा। SC ST Act का विरोध करने पर देवकी नंदन ठाकुर की आगरा में गिरफ्तारी हुई, इसके बाद देर शाम रिहाई के बाद वे मथुरा चले गये, लेकिन मथुरा से अब बड़ी खबर ये आ रही है, कि देवकी नंदन ठाकुर यूएसए जा रहे हैं। देवकी नंदन ठाकुर के कार्यालय शांति सेवा धाम छटीकरा वृंदावन रोड मथुरा से ये खबर प्राप्त हुई है। देवकी नंदन ठाकुर 20 सितम्बर तक अमेरिका के न्यूजर्सी शहर में रहेंगे। वहां उन्हें प्रवचन करने हैं। उनके प्रस्थान करते ही शांति सेवा धाम, वृंदावन पर चुनिंदा लोग रह गए हैं। कोई नई गतिविधि नहीं हो रही है। हां, उनके समर्थक जरूर आगे आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। उधर उन्होंने विदेश यात्रा से पहले मीडिया से रूबरू होते हुये बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए दो माह का समय है, इस समय में कुछ अच्छा सोच लें।
कार्यालय पर भीड़
SC ST Act को लेकर सवर्णों के साथ हुई बैठक के दौरान थाना हरीपवर्त पुलिस ने उन्हें आगरा में गिरफ्तार कर लिया था। उनकी गिरफ्तारी की खबर से हलचल मच गई। क्षत्रिय महासभा के साथ सवर्ण समाज के लोग पुलिस लाइन पहुंच गये थे। धारा 144 के उल्लंघन पर उनकी गिरफ्तारी हुई। देर शाम पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। रिहाई के बाद देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य सरकार कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद वे आगरा से मथुरा रवाना हो गये।
ये भी पढ़ें – SC ST Act के खिलाफ ताल ठोक रहे देवकीनंदन ठाकुर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, क्षत्रिय समाज में आक्रोश

डेढ़ महीने बाद लौटेंगे
उधर मथुरा में देवकीनंदन ठाकुर के कार्यालय पर सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखाई दी। उधर पुलिस और एलआईयू की टीम भी नजर बनाये हुये है। इस बीच जब देवकी नंदन ठाकुर के कार्यालय संपर्क किया गया, तो बताया गया कि देवकी नंदन ठाकुर यूएसए जा रहे हैं। स्पष्टतौर पर उनके कार्यालय से कुछ खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया ये जा रहा है कि किसी कथा के आयोजन के चलते उनका यूएसए जाने का प्रोग्राम फिक्स हुआ है। बताया ये गया कि अब वे डेढ़ महीने बाद लौटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो