script

कान्हा की नगरी में सपना चौधरी के ठुमके लगवाएगी योगी सरकार, इस दिन है कार्यक्रम

locationमथुराPublished: Jul 04, 2019 02:42:14 pm

Submitted by:

suchita mishra

इस कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

मथुरा। अपने डांस से लोगों को दीवाना बना देने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यक्रम में ठुमके लगाएंगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पशुधन एवं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान भी मंच पर मौजूद रहेंगे। दरअसल आगामी 6-7 जुलाई को कोसीकलां में संस्कृति विभाग की ओर से बरखा बहार कार्यक्रम का आयोजन मंडी परिषद परिसर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी अपना जलवा बिखेरेंगी।
6-7 जुलाई को होगा कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक 6 जुलाई को कवि सम्मेलन होगा, वहीं 7 जुलाई सात बजे से एक शाम ब्रजभूमि के नाम से रागनी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें नोएडा के रागनी गायक ब्रह्म पाल नागर होंगे, साथ ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने ठुमके लगाएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय पशुधन एं डेयरी विकास मंत्री संजीव बालियान होंगे। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश व जिले के आला अफसर मौजूद रहेंगे।
card
दो साल से अनुमति नहीं दे रहा था प्रशासन
बता दें कि सपना चौधरी लोगों के बीच इतनी लोकप्रिय हैं कि उनके नाम से ही जिला प्रशासन का दम फूलने लगता है। स्टेज पर उनके आते ही उनके तमाम फैंस भी उनके साथ साथ झूमने लगते हैं। फैंस को काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है। पिछले दो साल के भीतर मथुरा में सपना के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी गई। कानून व्यवस्था खराब होने की आशंका जताकर प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति देने से इंकार कर देता है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस बार यूपी सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सपना को आमंत्रित किया गया है। इसको लेकर संस्कृति विभाग ने आमंत्रण कार्ड पर सपना चौधरी का विशेष रूप से फोटो समेत परिचय भी प्रकाशित करा दिया है। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लिहाजा जिला प्रशासन को बेहद सावधानी और सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो