ये है पूरा मामला
घटना फरह स्थित नगला चंद्रभान गांव के पास की है। यहां एक आइसक्रीम फैक्टरी है। शनिवार सुबह फैक्टरी में गैस पाइप टूट गया। इसके कारण अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे धीरे गैस नजदीकी गांव नगला चंद्रभान तक फैल गई। इससे गांव वालों का दम घुटने लगा और सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक साथ तमाम ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई। ये देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस और फैक्टरी कर्मचारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों को अस्पताल भेजा। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। फायर ब्रिगेड और फैक्टरी के कर्मचारियों ने काफी देर तक रिसाव रोकने के लिए जद्दोजहद की, तब जाकर पाइप ठीक किया जा सका। पाइप ठीक होने के बाद भी ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App