scriptआज का राशिफलः वृष और तुला राशि वालों को महत्वपूर्ण सलाह, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन | Aaj ka rashifal 23 january dainik horoscope aquarius zodiac sign dates | Patrika News
मथुरा

आज का राशिफलः वृष और तुला राशि वालों को महत्वपूर्ण सलाह, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज है बुधवार। 23 जनवरी, 2019। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

मथुराJan 23, 2019 / 07:17 am

धीरेंद्र यादव

rashifal

rashifal

आज है बुधवार। 23 जनवरी, 2019। वृष राशि वाले जातकों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से बचें। मिथुन राशि वालों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। तुला राशि के जातक खान-पान में संयम बरतें। अगर थोड़ा धैर्यपूर्वक कार्य करें तो बिगड़ते संबंधों को बना सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा।

Aries (मेष)
कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रोचक चर्चा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। रुकावटें खत्म होंगी। यात्रा की योजना बन सकती है। पैसों के मामलों में आप पार्टनर की सलाह पर भरोसा करें।


Taurus (वृष)
यात्रा के दौरान चोरी, दुर्घटना का भय है। वाद विवाद की स्थिति न बनने दें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मित्रों व पत्नी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ।


Gemini (मिथुन)
आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। निवेश न करें।


Cancer (कर्क)
दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात कर मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। नया वाहन क्रय कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।


Leo (सिंह)
पुराने निवेश से फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपका बिजनेस बढ़ सकता है। किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। घर से किसी तरह का कोई बिजनेस करते हैं, तो उसमें अच्छा फायदा हो सकता है। जरूरी काम निपट जाएंगे।


Virgo (कन्या)
कोई पुराना रोग उभर सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। यात्रा टालें।


Libra (तुला)
खानपान में संयम बरतें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। पति पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पूजा पाठ में मन लगेगा।


Scorpio (वृश्चिक)
किसी नए कार्य को आरंभ करने में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। सेहत उत्तम।


Sagittarius (धनु)
निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। सकारात्मक विचारधारा लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होंगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत सामान्य।


Capricorn (मकर)
अधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति निर्मित हो सकती है। दूसरों की समस्याओं को सुलझाने के फेर में स्वयं पर अतिरिक्त बोझ न डालें। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

Aquarius (कुंभ)
विद्याध्ययन संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। कहीं से रुका हुआ रुपया मिलेगा। किसी तरह की बिगड़ी हुई स्थिति सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। आपका हौसला बढ़ा हुआ रहेगा।


Pisces (मीन)
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी निष्फल होंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। मित्राें का सहयोग मिलेगा।

आपका दिन सुखमय रहे, आनंदमय रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना एवं कामना करते हैं।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा (गुरु)

संजय प्लेस, आगरा

9219615700

Home / Mathura / आज का राशिफलः वृष और तुला राशि वालों को महत्वपूर्ण सलाह, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो