scriptशेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 171 और निफ्टी 62 की गिरावट | Sensex plummeted more than 150 by falling auto and banking sector | Patrika News

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 171 और निफ्टी 62 की गिरावट

locationनई दिल्लीPublished: Jan 22, 2019 02:47:03 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी को 62 अंकों तक का नुकसान उठाना पड़ा है।

Sensex

आॅटो आैर बैंकिंग सेक्टर के गिरने से सेंसेक्स 150 से ज्यादा अंक टूटा, निफ्टी को भी 50 अंकों का नुकसान

नई दिल्ली। सुबह गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी हैं। दोपहर ढ़ाई बजे के करीब सेंसेक्स में 171 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी को 62 अंकों तक का नुकसान उठाना पड़ा है।

सेंसेक्स आैर निफ्टी में गिरावट
आज सेंसेक्स आैर निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 148.13 अंकाें की गिरावट के साथ 36430.83 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी आेर नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 48.85 अंकों की गिरावट के साथ 10913 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 10.84अंकों की गिरावट आैर बीएसई मिड-कैप 22.99 अंक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स में भी गिरावट
वहीं दूसरी आेर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आॅटो, बैंकिंग आैर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 104.04 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी आेर बैंक एक्सचेंज में 34.98 आैर बैंक निफ्टी में 68.60 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई ऑटो में 89.35 अंकों की गिरावट नजर आर्इ है। बीएसई हेल्थकेयर सेक्टर में 82.54 अंकों की मजबूती देखने को मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो