scriptभारत की सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी बनी अखिलेश की समाजवादी पार्टी | samajwadi party becomes richest regional party of india | Patrika News

भारत की सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी बनी अखिलेश की समाजवादी पार्टी

locationनई दिल्लीPublished: May 22, 2018 04:45:24 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार समाजवादी पार्टी 82.76 करोड़ रुपए की घोषित आय के साथ भारत की सबसे धनी पार्टी है।

SP

भारत की सबसे अमीर क्षेत्रीय पार्टी बनी अखिलेश की समाजवादी पार्टी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) 82.76 करोड़ रुपए की घोषित आय के साथ भारत की 32 क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे धनी पार्टी बन गई है। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने आय से 64.34 करोड़ अधिक खर्च की बात कही है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। सपा के बाद 72.92 करोड़ रुपए के साथ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) है व इसके बाद अन्नाद्रमुक है, जिसकी आय 48.88 करोड़ रुपए है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय 321.03 करोड़ रुपए रही। इनमें से 14 पार्टियों का दावा है कि उनकी आय में गिरावट आई है और 13 ने आय में वृद्धि की बात कही है।
पांच दलों ने जमा नहीं किया ब्योरा

पांच क्षेत्रीय दलों ने निर्वाचन आयोग में अपना आयकर रिटर्न जमा नहीं किया है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय लोकदल, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, जम्मू एवं कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट व केरल कांग्रेस मणि शामिल हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन व जनता दल सेक्युलर ने घोषणा की कि उनकी संबंधित आय का 87 फीसदी से ज्यादा खर्च नहीं हुआ है, जबकि तेदेपा ने कहा कि उसकी आय का 67 फीसदी बचा हुआ है।
आम आदमी पार्टी समेत 16 पार्टियों का लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं

द्रमुक ने अपनी आय से 81.88 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होने की घोषणा की जबकि समाजवादी पार्टी व अन्नाद्रमुक ने अपने आय से क्रमश: 64.34 करोड़ रुपए व 37.89 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होने की जानकारी दी है। इन 32 के अलावा 16 क्षेत्रीय पार्टियों की लेखा रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है। इसमें आम आदमी पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस व राष्ट्र जनता दल शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो