scriptपेट्रोल और डीजल के दाम में आज दूसरे दिन बढ़ोतरी, आज इतने बढ़ गए हैं दाम | Petrol price rise 7, diesel price 6 paise per litre on 15 feb 2019 | Patrika News

पेट्रोल और डीजल के दाम में आज दूसरे दिन बढ़ोतरी, आज इतने बढ़ गए हैं दाम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 15, 2019 07:58:00 am

Submitted by:

Saurabh Sharma

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम में 7 पैसे और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

petrol diesel price

पेट्रोल आैर डीजल के दाम में आज दूसरे दिन बढ़ोतरी, आज इतने बढ़ गए हैं दाम

नई दिल्ली। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 7 और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। पिछले दिनों क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी की वजह से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। आइए आपको भी बताते हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों को अपने महानगर में कितने एदाम चुकाने होंगेज्

पेट्रोल के दाम में हुआ इतना इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार यानि आज पट्रोल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.46, 72.57 और 76.10 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर कस इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल के दाम में 73.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को भी पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 65.73 और 67.51 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 68.83 और 69.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले डीजल के दाम में 5 पैसे व्रतपि लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो