scriptफिर बढ़े तेल के दाम, 49 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 61 पैसे का उछाल | petrol diesel price today, petrol price hiked by 49 paise diesel by 61 | Patrika News

फिर बढ़े तेल के दाम, 49 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 61 पैसे का उछाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 13, 2019 10:17:45 am

Submitted by:

Dimple Alawadhi

आर्इआेसीएल (IOCL) से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ाेतरी दर्ज की गर्इ है। देश के मुख्य महानगरों में आज पेट्रोल के दाम में औसतन 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई तो वहीं डीजल के दाम में औसतन 61 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है।

petrol-diesel price today

फिर बढ़े तेल के दाम, 49 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में 61 पैसे का उछाल

नई दिल्ली। आर्इआेसीएल (IOCL) से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी बढ़ाेतरी दर्ज की गर्इ है। पिछले कुछ दिनों से क्रूड आॅयल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारों की मानें तो पेट्रोल आैर डीजल के दाम में इजाफा क्रूड आॅयल की कीमतों के बढ़ने की वजह से हुआ है। लगातार चौथे दिन आज पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया गया है। देश के मुख्य महानगरों में आज पेट्रोल के दाम में औसतन 49 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई तो वहीं डीजल के दाम में औसतन 61 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। आने वाले दिनों में यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल आैर डीजल के दाम क्या हो गए हैं…


इतना महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल के दाम में औसतन 49 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार को पेट्रोल के दाम में काफी इजाफा हुआ है, जिसके बाद आज नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के आपको 69.75 रुपए का दाम चुकाना होगा। वहीं कोलकता, मुंबई और चेन्नई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद आज इन तीनों शहरों में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः 71.87, 75.39 और 72.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक आेपेक देशाें द्वारा प्रोडक्शन में कमी करने की वजह से क्रूड आॅयल के दाम में इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से पेट्रोल डीजल के दाम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि आगे भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है।


डीजल का दाम में भी बढ़ोतरी

डीजल के दाम में औसतन 61 पैसे की बढ़त हुई है। नई दिल्ली में 59 पैसे के इजाफे के बाद डीजल 63.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में भी डीजल के दाम में 59 पैसे का भारी इजाफा हुआ जिसके बाद आज यहां डीजल एक दाम 65.46 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। बात अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में आज डीजल के दाम में 62 पैसे की बढ़त के बाद 66.66 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 64 पैसे की बढ़त देखने को मिली, जिसके बाद यहां डीजल के दाम 67.26 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

ये रहे देश के प्रमुख शहरों के पेट्रोल आैर डीजल के दाम-

 

शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली69.7563.69
कोलकाता71.8765.46
मुंबई75.3966.66
चेन्नई72.4067.26
जयपुर70.8366.36
जोधपुर71.3866.88
उदयपुर70.6766.22
अलवर70.3765.90
इंदौर72.9765.12
भोपाल72.7264.87
ग्वालियर73.1665.28
जबलपुर72.8465.01
रीवा74.9166.89
इलाहाबाद70.2263.63
वाराणसी69.7163.59
लखनऊ69.7163.12
नोएडा69.8663.25
गुड़गांव70.8063.78

 

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो