इतना हुआ पेट्रोल का दाम
राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, जिसके बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 70.72 रुपए का दाम चुकाना होगा। वहीं कोलकता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में वृद्धि हुई जिसके बाद आज इन तीनों शहरों में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमशः 72.82, 76.35 और 73.41 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि क्रूड आॅयल के दाम में इजाफा होने की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रभावित हो रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि आगे भी पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़त देखने को मिल सकती है।
इतना महंगा हुआ डीजल
देश के मुख्य महानगरों में आज डीजल के दाम में औसतन 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली में आज डीजल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ जिसके बाद डीजल 65.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में भी डीजल के दाम में 19 पैसे का इजाफा हुआ जिसके बाद आज यहां डीजल का दाम 66.93 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बात अगर आर्थिक राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में आज डीजल के दाम में 20 पैसे की बढ़त हुई, जिसके बाद यहां डीजल 68.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 21 पैसे की बढ़त के साथ आज 68.83 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।