scriptबढ़ती कीमतों पर दिखा लोगों का विरोध, प्रतापगढ़ रहा पूर्णतया बंद | People protested at rising prices, Pratapgarh remained completely clos | Patrika News

बढ़ती कीमतों पर दिखा लोगों का विरोध, प्रतापगढ़ रहा पूर्णतया बंद

locationप्रतापगढ़Published: Sep 10, 2018 08:53:06 pm

Submitted by:

Rakesh Verma

-पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने किया था आह्वान

pratapgarh

बढ़ती कीमतों पर दिखा लोगों का विरोध, प्रतापगढ़ रहा पूर्णतया बंद

प्रतापगढ़. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व राफेल रक्षा सौदे के घोटाले को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भारत बंद के तहत सोमवार को प्रतापगढ़ भी बंद रहा।शहर सहित कस्बों और गांवों में दुकानें, स्कूल आदि बंद रहे। बंद में विभिन्न संगठन भी शामिल रहे। बस व टेम्पो एसोसिएशन ने भी भारत बंद के तहत अपने वाहनों को नहीं चलाकर भारत बंद का समर्थन किया।
महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य सुरेन्द्र चंडालिया के नेतृत्व में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के गांधी चौराहे पर रसोई गैस सिलेंडर रखकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के विभिन्न मार्गो पर रैलियों के रुप में निकले और जो दुकानें खुली थी उन्हें बंद करवाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेंद्र चंडालिया ने कहा की भाजपा सरकार ने प्रतिदिन पेट्रोल डीज़ल के भाव बदलने का नियम लाकर देश की जनता को ***** बना रखा है धोखा देकर आम आदमी की जेब में डाका डालने का काम किया जा रहा है। जिससे देश में महंगाई की मार पड़ रही है। पूर्व उप जिला प्रमुख रामलाल मीणा ने कहा की 4-5 वर्षो से कच्चे तेल के भाव लगातार कम हो रहे हैं फिर भी पेट्रोल डीज़ल के भाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे गरीब किसान, मध्यम वर्ग, देश की गरीब जनता पर महंगाई की मार बढ़ गई है। महंगाई को काबू करने में वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने बताया की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा, विजय उपाध्याय केसर सिंह मीणा, महिला जिला अध्यक्ष लता शर्मा, जिला महासचिव राम सिंह, कैलाशी देवी मीणा महिला ब्लॉक अध्यक्ष अमृता देवी मीणा, किसान जिलाध्यक्ष सिंह आंजना, ओबीसी जिला अध्यक्ष महेश कुमावत, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर, पार्षद आशीष, आनंद गुर्जर, नारायण गुर्जर, सेवादल प्रदेश सचिव द्वारका प्रसाद देवड़ा, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, प्रदेश एसटी सचिव नाथू लाल मीणा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ बन्द करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धरियावद रोड पर कुछ देर जाम भी लगाया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। राठौर ने बताया कि पूरे देश मे महंगाई, बेरोजगारी, डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें चरम सीमा पर है। इसका मुख्य कारण मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियां हंै। यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम देवड़ा ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस नेता वेलुराम मीणा, सुहागपुरा लेम्प्स अध्यक्ष गोपीलाल मीणा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल मीणा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरिओम पाटीदार, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस गोपाल बाठी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी, राजीव गांधी ब्रिगेड जिलाध्यक्ष हितेश शर्मा, इंटक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर धोबी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
निजी बसें, टेम्पो भी नहीं चले
जिले में बंद के दौरान निजी बसें, टेम्पो भी नहीं चले। प्राइवेट बस एसोसिएशन की रविवार को हुई बैठक में बंद के समर्थन का निर्णय किया गया था। डीजल एवं टायरों की दरों में बढ़ोतरी और किराया दर नहीं बढ़ाए जाने तथा सडक़ों के खस्ताहाल को लेकर भारत बंद के समर्थन में निजी बसें व टेम्पो भी बंद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो