scriptलगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, इतने घट गए 10 ग्राम के दाम | Gold Silver Update 08 September: Price down on second day | Patrika News
बाजार

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, इतने घट गए 10 ग्राम के दाम

08 सितंबर 2018 को सोना-चांदी का भाव।

Sep 08, 2018 / 04:38 pm

Manoj Kumar

नई दिल्ली। स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार दूसरे दिन की गिरावट में रहता हुआ शनिवार 08 सितंबर 2018 को 100 रुपए फिसलकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग निकलने से चांदी में 275 रुपए की बढ़त रही और यह 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विश्लेषकों ने बताया कि गत दिनों पीली धातु की कीमत में रही तेजी के कारण खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ी है। हालांकि, त्योहारी सीजन की जल्द ही शुरूआत होने वाली है और वैश्विक पटल पर मची उथलपुथल भी पीली धातु के पक्ष में है, जिससे इसके दाम में जल्द ही सुधार होने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर सप्ताहांत पर शुक्रवार को गिरावट में 1,196.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 2.5 डॉलर की गिरावट में 1,201.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 14.13 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
चांदी में 275 रुपए की गिरावट

स्थानीय जेवराती मांग सुस्त पड़ने से सोना 100 रुपए की गिरावट में 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 275 रुपए की तेजी में 37,775 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा में 140 रुपए की बढ़त रही और यह 37,170 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72,000 रुपए और 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर पड़े रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,350

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,200

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,775
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,170

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

ये भी पढ़ें–

Home / Business / Market News / लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, इतने घट गए 10 ग्राम के दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो