scriptसर्राफा बाजार: 40 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 210 रुपए प्रति किलो की तेजी | Gold silver rate today gold costly by 40 rupees per 10 gram | Patrika News

सर्राफा बाजार: 40 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 210 रुपए प्रति किलो की तेजी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2019 04:44:57 pm

Submitted by:

Ashutosh Verma

वैश्विक दबाव के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये चमककर 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Silver Rate

सर्राफा बाजारः 40 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 210 रुपए प्रति किलो की तेजी

नर्इ दिल्ली। वैश्विक दबाव के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये चमककर 32,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 25,200 रुपए पर टिकी रही। इस दौरान औद्योगिक उठाव कम होने से चांदी हाजिर 210 रुपए की गिरावट के साथ 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा भी 255 रुपए की गिरावट में 39,055 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। हालांकि, इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में 1,000-1,000 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 77 हजार और 78 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर बिके।


विदेशी बाजार में कैसा रहा भाव

विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 6.32 डॉलर की गिरावट के साथ 1,282.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका का मार्च सोना वायदा भी 6.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.0 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी हाजिर भी 0.10 डॉलर फिसलकर 15.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया भर की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। इसकेे अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक बातचीत होने के संकेत से भी निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में कम रहा।


दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) इस प्रकार रहे

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,690
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,540
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 39,800
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,055
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :78,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 25,200

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो