अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज रही सोने की चमक, फीकी रही चांदी
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक तेज हुई है। लेकिन, अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक के मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे इस पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 14.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

चांदी हाजिर में 100 रुपए की बढ़ोतरी स्थानीय बाजार में लगातार चार दिन की तेजी खोता हुआ सोना स्टैंडर्ड 10 रुपए की गिरावट में 31,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए के भाव पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग आने से चांदी हाजिर 100 रुपए की बढ़त में 38,100 रुपए प्रति किलाग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 155 रुपए की गिरावट के साथ 37,320 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,650 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,500 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,100
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,320 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500