scriptसोना 175 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए की गिरावट | gold price rise and silver price down in delhi bullian market | Patrika News

सोना 175 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए की गिरावट

locationनई दिल्लीPublished: Jul 19, 2018 04:44:11 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेज गिरावट के बीच कम भाव पर हुई खुदरा लिवाली के दम पर गुरूवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तेजी रही।

Gold and Silver

सोना 175 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेज गिरावट के बीच कम भाव पर हुई खुदरा लिवाली के दम पर गुरूवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 175 रुपए चमककर 30,825 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक उठाव कम रहने से चांदी 50 रुपए फिसलकर 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं पर डॉलर की मजबूती का दबाव रहा। लंदन का सोना हाजिर 7.63 डॉलर लुढ़ककर 1,218.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमरीकी सोना वायदा भी 10.00 डॉलर की गिरावट में 1,217.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.23 डॉलर गिरकर 15.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
घरेलू बाजार में आई जेवराती मांग

वैश्विक दबाव के बावजूद घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 175 रुपए की तेजी के साथ 30,825 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चमककर 30,675 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। चांदी पर दबाव बना रहा। चांदी हाजिर 50 रुपए की गिरावट में 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि, चांदी वायदा 25 रुपए की बढ़त के साथ 38,315 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 30,825

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 30,675

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,150
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,315

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :75,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,700

ये भी पढ़ें–

ट्रेंडिंग वीडियो